{"_id":"63f76f3a98a38e4d650dc808","slug":"father-had-sold-the-girl-so-that-she-would-not-die-of-hunger-etah-up-news-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूर पिता: भूखी न मरे इसलिए बेच दी थी बच्ची, सौदा कराने वाली दो महिला होमगार्ड पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूर पिता: भूखी न मरे इसलिए बेच दी थी बच्ची, सौदा कराने वाली दो महिला होमगार्ड पर होगी कार्रवाई
Thu, 23 Feb 2023 07:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 Feb 2023 07:20 PM IST
सार
नवजात बच्ची को बेचे जाने के बारे में जब मेडिकल कॉलेज प्रशासन को खबर लगी, तो अधिकारी हरकत में आ गए। बच्ची को वापस कराया गया, साथ ही इस मामले में दो महिला होमगार्ड पर कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा मेडिकल कॉलेज में पांच हजार रुपये में नवजात बच्ची को बेचने के मामले में वार्ड के बाहर तैनात दो महिला होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। उधर, बच्ची की मां का कहना है कि बच्ची को वह पालेगी। उसे जानकारी दिए बिना ही पति ने बच्ची को बेच दिया था।
बिहार प्रदेश के गया निवासी युवक जिले में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। मंगलवार की रात उसकी पत्नी ने मेडिकल कॉलेज में बेटी व बेटे को जन्म दिया। बुधवार की सुबह एक महिला उसके पास पहुंची। उसने शहर के जगन्नाथपुरी निवासी एक व्यक्ति को बुला लिया। उसने पांच हजार रुपये में सौदा किया और बच्ची को ले जाने लगा।
मामला कॉलेज के कर्मचारियों के संज्ञान में आया तो बच्ची को वापस कराया गया। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने सुरक्षा में तैनात महिला होमगार्ड की लापरवाही मानते हुए हटाने के लिए होमगार्ड कमांडेट को पत्र लिखा है। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के बाद भी महिला वार्ड में कैसे पहुंची?
विज्ञापन
उधर, प्रसूता ने बताया कि उसको तो बच्ची बेचे जाने के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। बाद में पता लग पाया। वह अपनी बच्ची को किसी को नहीं देगी। बृहस्पतिपार को वह बच्ची को अपने सीने से चिपकाए बैठी थी। जबकि दूसरा बच्चा बेड पर लिटा दिया था। भीड़ देख वह एक ही बात बोल रही थी कि बच्चा किसी को नहीं देना है।
सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बच्ची बेचने के बारे में जानकारी होते ही बच्ची व रुपये वापस कराए गए थे। महिला होमगार्ड को हटाने के लिए कमांडेट को पत्र लिखा है। दलालों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।