फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father got the son's body removed from the grave after dream

Mainpuri: मरे हुए बेटे को सपने में देख भावुक हुआ पिता, सुबह होते ही शव बाहर निकाला, हालत देख छलके आंसू

Mon, 26 Sep 2022 07:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 07:33 PM IST
सार

बेटे की मौत से आहत पिता ने जब सपने में उसे जीवत देखा तो भावुक हो गया। पिता के अनुसार सपने में बेटे ने बताया कि वह जिंदा है। इसके बाद मानो पिता की रात आंखों में ही बीत गई। सुबह होते ही उसने एक माह पूर्व दफनाए गए बेटे के शव को बाहर निकलवा लिया।

 

विज्ञापन
father got the son's body removed from the grave after dream
teenager demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के गांव देवगंज में करीब एक माह पूर्व एक किशोर की सांप के डसने से मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को दफना दिया था। रविवार रात किशोर के पिता ने एक सपना देखा, जिसमें बेटे के जीवत देख वे भावुक हो गए। इस सपने के बारे में परिवार के लोगों को बताया। बेटे ने सपने में कहा कि वह जीवत है। सपना देखने के बाद सोमवार सुबह परिजनों ने गड्ढा खुदवाकर शव को बाहर निकाला। किशोर का शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। ये देख पिता के आंसू छलक पड़े। 
विज्ञापन


कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव देवगंज निवासी चंद्रपाल के 15 वर्षीय पुत्र विकास को करीब एक माह पूर्व खेत पर जाते समय सांप ने डस लिया था। जिला अस्पताल में किशोर को मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने बायगीरों को भी दिखाया। अंत में शव को गड्ढा खोद कर दफना दिया गया था। रविवार की रात चंद्रपाल को सपने में पुत्र दिखाई दिया और कहा कि वह जीवित है।
विज्ञापन


सपना देखने के बाद भावुक हुए पिता चंद्रपाल ने यह बात अन्य परिजनों को बताई। इसके बाद फिरोजाबाद से बायगीर बुलाए गए। उनकी मौजूदगी में शव को गड्ढा खोदकर बाहर निकाला गया। विकास का शव क्षत विक्षत हो चुका था, इसके बाद दोबारा शव दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed