धोखेबाज बेटी: मजदूर पिता संजोए बैठा था शादी का सपना, एक ही रात में कर दिया कंगाल
पिता मजदूरी करता है। तीन बच्चे हैं, जिसमें से सबसे बड़ी बेटी ने ऐसा कदम उठाया कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूर की बेटी ने ऐसा कदम उठाया, जिसके बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बेटी की शादी के सपने संजोए बैठा था वो एक ही रात में उसे कंगाल कर गई। पीड़ित पिता थाने पहुंचा और पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को बताया कि बेटी घर से 35 हजार रुपए और सोने-चांदी के आभूषण लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। बाद में पता चला कि गांव रामनगर निवासी युवक के बेटी को बहला फुसला कर ले गया है।
ये है मामला
थाना क्षेत्र के गांव की एक युवती अपने घर पर छोटे भाई-बहनों के साथ थी। उसके पिता मजदूरी करने बाहर गए थे। सात जुलाई को युवती छोटे भाई-बहनों से शिकोहाबाद ब्यूटी पार्लर जाने की कहकर निकली। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उसने पूछा तो बच्चों ने बताया कि दीदी शिकोहाबाद जाने की कह कर गई है। जब उसने घर में रखे रुपए देखे तो उनमें से 35 हजार रुपए गायब थे। इसके साथ ही चांदी की पायल और सोने की हाय भी गायब थी।
ये भी पढ़ें - पति बना शैतान: 'मत मारो मुझे...', मिन्नतें करती रही घरवाली, हाथ जोड़े-पैर पड़े; देवर और ससुर भी न पसीजे
दर्ज हुआ मुकदमा
इसके बाद उसने बच्चों से कड़ाई से पूछा तो उन्होंने बताया कि रामनगर निवासी एक युवक दीदी को अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो बेटी की शादी करने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए मजदूरी कर कुछ रकम जमा की थी और जेवर भी बनवाए थे। बेटी रुपये और जेवर भी समेटकर अपने साथ ले गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि रामनगर निवासी प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी और युवती को बरामद के लिए दबिश दी जा रही हैं। शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - Sweden Quran Burning: आगरा में प्रदर्शन, पुतला फूंका; पीएम मोदी से की स्वीडन से हर रिश्ता खत्म करने की मांग