Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father Dies of Heart Attack While Returning from Police Complaint Over Daughter’s Harassment in Agra

UP: बेटी को परेशान करते हैं वो...पुलिस चौकी में पिता ने की शिकायत, लौटते समय सड़क पर हो गई मौत

Sun, 05 Oct 2025 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 10:29 AM IST
सार

बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस चौकी में करने के बाद लौट रहे पिता की सदमे से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि आऱोपियों ने रास्ते में घेरकर उन्हें धमकाया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
Father Dies of Heart Attack While Returning from Police Complaint Over Daughter’s Harassment in Agra
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के किरावली में शुक्रवार रात 14 साल की बेटी से छेड़छाड़ से पिता सदमे में आ गए। पुलिस चाैकी में शिकायत कर लाैटते समय उनकी तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने घेरकर धक्का दिया और धमकाया। इससे जान चली गई। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन आठ बजे की है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि पिता चाट पकाैड़ी की ठेल लगाकर जीवन यापन करते थे। वह कक्षा आठ में पढ़ रही है। रोजाना पिता के साथ काम करने के लिए भी जाती थी। रात में सिलिंडर की गैस खत्म हो गई। इस पर रामवीर की दुकान पर सिलिंडर लेकर पहुंची। उससे गैस भरने के लिए कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि रामवीर ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ गलत हरकत करने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। उसने ठेल पर पहुंचकर पिता को घटना की जानकारी दी। इस पर वो रामवीर की दुकान पर शिकायत करने आए। आरोपी पक्ष गाली-गलाैज करने लगा। बाद में वो लोग घर आ गए। बेटी ने मां को भी रोते हुए घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वो शिकायत करने के लिए पुलिस के पास जाने लगी। मगर पिता और ताऊ ने रोक दिया। वह उसे (किशोरी) लेकर मिढ़ाकुर चाैकी पर आ गए। पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। तहरीर देकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में आरोपी पक्ष ने धमकी दी। पिता को धक्का दे दिया। वह बेटी के साथ छेड़छाड़ से पहले से सदमे में थे। उनकी हालत खराब हो गई।

सूचना पर चाैकी प्रभारी पहुंचे। उन्होंने सीपीआर देने कर जान बचाने की कोशिश की। मगर कुछ नहीं हो सका। बाद में वो उन्हें पहले साकेत काॅलोनी स्थित अस्पताल लाए, यहां पर गंभीर हालत होने के कारण भर्ती नहीं किया। बाद में एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया है।

घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं
परिवार के करीबी ने बताया कि पांच बेटियां हैं। इनमें 4 पढ़ाई कर रही हैं। एक बेटा है। सभी छोटे हैं। पिता की माैत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। चाट विक्रेता को पहले से ही हृदय संबंधी समस्या थी। उनका ऑपरेशन किया जाना था। मगर घर की हालत ठीक नहीं होने से ऑपरेशन नहीं करा पाए थे।


हार्टअटैक से हुई मौत
एसीपी अछनेरा गौरव सिंह ने बताया कि मामले में किशोरी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। चाट विक्रेता की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक होना आया है। आरोपी रामवीर को गिरफ्तार किया है। अन्य के बारे में जांच की जा रही है। पीड़ित की पुलिस से शिकायत करके घर जाते समय हालत बिगड़ी थी। रास्ते में किसी तरह की मारपीट और धक्का मारने की बात सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed