फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father Dies in Road Accident While Returning Home to Celebrate Daughter’s First Birthday

यूपी में हादसा, छह की मौत: बेटी का पहला जन्मदिन मनाने आ रहा था प्रमोद, रास्ते में छिन गई जिंदगी; मचा कोहराम

Sat, 07 Feb 2026 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 01:17 PM IST
सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में फिरोजाबाद के गांव बड़ा का रहने वाले प्रमोद का नाम भी है। प्रमोद बेटी का पहला जन्मदिन मनाने के लिए आ रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी जिंदगी छिन गई। 

विज्ञापन
Father Dies in Road Accident While Returning Home to Celebrate Daughter’s First Birthday
मथुरा सड़क हादसा: प्रमोद का फाइल फोटो, उसकी पत्नी और मासूम बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा जनपद के सुरीर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के माइलस्टोन 88 पर हुए सड़क हादसे में बड़ा गांव निवासी साधु सिंह के 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद की मौत हो गई। सड़क हादसे की जानकारी घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। प्रमोद अपनी एक वर्ष की बेटी का जन्मदिन मनाने घर आ रहा था।
विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी साधु सिंह का पुत्र प्रमोद दिल्ली के नागलोई में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी काजल भी उसके साथ रह रही थी। एक महा पूर्व वह गांव में आई थी। शनिवार को उसकी बेटी का पहला जन्मदिन था। वह अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार की शाम बस में बैठकर घर आ रहा था। सुरीर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में प्रमोद की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर अलसुबह घर पहुंची तो परिवार के लोग मथुरा के लिए रवाना हो गए। घर पर मौजूद पत्नी अपनी बेटी के साथ गुमशुम अवस्था में बैठी थी।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed