{"_id":"60db51238ebc3ebc7846e6ce","slug":"father-commits-suicide-before-daughters-marriage-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में आत्महत्या: बेटियों की शादी से पहले पिता ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में आत्महत्या: बेटियों की शादी से पहले पिता ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव
Tue, 29 Jun 2021 10:28 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:28 PM IST
सार
आगरा जिले में मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव पेड़ लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
जगदीश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र में नवामील गोपाल गार्डन के पास लोहा पीटा समाज निवासी जगदीश (45) का शव मंगलवार की सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसकी दो बेटियों की शादी दो जुलाई को है। पत्नी और अन्य परिजन आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी करना बता रहे हैं। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक सड़क के किनारे झुग्गी बनाकर लोहा पीटा समाज का जगदीश भी पुश्तैनी काम करता था। उसकी दो बेटियों की शादी दो जुलाई को है। एक बेटी प्रीति की दाऊजी, मथुरा और दूसरी बेटी काजल की फिरोजाबाद से बरात आनी है। पत्नी मीरा के अनुसार जगदीश शादी के इंतजाम में पैसों की तंगी से परेशान था। सोमवार रात वह घर के बाहर घूमते हुए निकल गया था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह शौच के लिए गए लोगों ने उसका शव अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका देखा, तो उसके घरवालों को जानकारी दी। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डौकी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन