{"_id":"5d947d828ebc3e014757a18a","slug":"father-commit-suicide-after-sexual-abuse-with-daughter-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से की 'शर्मनाक' हरकत, अफसोस होने पर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से की 'शर्मनाक' हरकत, अफसोस होने पर दी जान
Thu, 03 Oct 2019 10:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के एक गांव में 40 वर्षीय युवक ने अपनी 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ के बाद खुदकुशी कर ली। बेटी ने मां से शिकायत कर दी थी। इस पर युवक ने दोनों को पीटा था। पत्नी बेटी को लेकर ससुर के घर चली गई थी। इसके बाद युवक ने फांसी लगा ली। युवक नशा करने का आदी था।
आसपास के लोगों ने बताया कि उसने नशे की हालत में ही बेटी के साथ छेड़खानी की थी। वो बेटी को साथ ले गया था। उसने सुनसान जगह ले जाकर जैसे ही छेड़खानी की, बेटी जोर से रोने लगी। इस पर वो उसे घर ले आया। उसने बेटी को पीटा भी था।
बेटी ने उसकी करतूत मां को बता दी। मां ने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने दोनों की पिटाई कर दी। आस पास के लोग भी आ गए। उन्होंने मां-बेटी को बचाया। इसके बाद महिला बेटी को लेकर गांव में ही रहने वाले ससुर केघर चली गई थी।
विज्ञापन
इधर, युवक ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह पत्नी घर आई, तो उसका शव फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। चीख-पुकार पर गांववाले भी जमा हो गए। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।