फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father attempted suicide in home by set fire in gas cylinder police saved life

शराब पीने से रोकने पर पीटता था बेटा, परेशान पिता ने उठाया ऐसा कदम कि मच गई खलबली

Wed, 30 Oct 2019 02:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Oct 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
father attempted suicide in home by set fire in gas cylinder police saved life
demo pic - फोटो : self
कालिंदी विहार में बेटे से परेशान होकर पिता ने आत्मदाह का प्रयास किया। कमरे में बंद होकर गैस सिलिंडर में आग लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने सजगता दिखाई। कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद जान बचा ली। सिलिंडर में लगी आग को भी बुझाया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शर्मनाक: रात में बीमार 'बूढ़ी मां' को बेसहारा छोड़ गए 'अपने', रेलवे स्टेशन पर कराहती मिली
विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी संजय गुप्ता एक स्कूल में कर्मचारी हैं। उनका आरोप है कि बेटा शराब पीकर आता है। उसे क्षेत्र का एक युवक अपनी संगत में लेकर बिगाड़ रहा है। जब वह विरोध करते हैं तो युवक के साथ मिलकर मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आग की लपटों में घिरा पार्षद का परिवार, पुलिसकर्मियों ने दिखाया साहस, सुरक्षित निकाला

विगत 15 दिन पहले भी मारपीट की थी। सिर भी फोड़ दिया था। मंगलवार रात नौ बजे संजय घर में थे। वह कमरे में बंद हो गए। इसके बाद गैस सिलिंडर का पाइप निकाल लिया।

 

उन्होंने आग भी लगा ली। यह देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सिलिंडर में आग लगता देखकर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें: यूपीः पुलिस हिरासत में युवक ने लगाई आग, कई घंटे तक दबाए रखा मामला

संजय की शर्ट ही जल पाई थी। पुलिसकर्मियों ने सिलिंडर को बाहर फेंक दिया। इसके बाद आग बुझाई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संजय गुप्ता को थाने पर लाए हैं। उनकी काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed