Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father and son, both laborers, were chased and beaten with steel rods and shovels.

Agra News: मजदूर पिता-पुत्रों को सरिया और फावड़े से दौड़ाकर पीटा

Thu, 05 Nov 2026 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Father and son, both laborers, were chased and beaten with steel rods and shovels.
खंदौली।घायल जितेन्द्र
खंदौली। थाना क्षेत्र के गांव सौरई में पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने मजदूरी कर रहे दलित परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सरिया, फावड़ा और डंडों से पिता-पुत्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव सौरई निवासी भोले ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह गांव में फतेह सिंह के घर मजदूरी कर रहा था। उसके साथ उसके पिता चंद्रभान और भाई जितेंद्र भी काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के चंद्रभान, छोटू, विकास, बॉबी समेत आधा दर्जन लोग वहां पहुंच गए। पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने सरिया, फावड़ा और डंडों से तीनों पर हमला कर दिया। दबंगों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे भोले, उसके पिता चंद्रभान और भाई जितेंद्र घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन



खेतों में आलू बुवाई से इनकार पर 15 दिन पहले हुआ था विवाद
पीड़ित भोला कोरी ने बताया करीब 15 दिन पहले चंद्रभान ने उसे रास्ते में रोककर अपने खेतों में आलू बुवाई का काम करने के लिए कहा था। भोला ने दूसरे किसान से एडवांस लेने की बात कहते हुए काम करने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया था। बाद में गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस ने उस समय मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की होती, तो बृहस्पतिवार को दोबारा मारपीट की नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। - देवेश सिंह, एसीपी, एत्मादपुर

खंदौली।घायल जितेन्द्र

खंदौली।घायल जितेन्द्र

खंदौली।घायल जितेन्द्र

खंदौली।घायल जितेन्द्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed