फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father and daughter died in road accident at firozabad

आवारा जानवर बचाने में गिरी बाइक पर चढ़ा ट्रैक्टर, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

Tue, 09 Apr 2019 06:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Apr 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
father and daughter died in road accident at firozabad
मृतक पिता पुत्री का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में शंकरपुर घाट के पास हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी बेटी की मौत हो गई। बाइक पर सवार युवक का भतीजा घायल हो गया। रास्ते में अचानक आए सांड़ से बचने की कोशिश में बाइक पलट गई थी। 
विज्ञापन


हादसे में तीनों लोग बाइक से नीचे गिर गए, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


गोविंद (35) निवासी दतौजी कलां थाना लाइनपार अपनी ससुराल पूठपुरा थाना फतेहाबाद गया था। मंगलवार सुबह वह अपनी बेटी मोहिनी (6) और भतीजे दिनेश कुमार (17) पुत्र  के साथ फतेहाबाद से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाइक सवार तीनों लोग जैसे ही शंकरपुर यमुना घाट के समीप पहुंचे वैसे ही सामने सांड़ आ गया। सांड़ से बचने के लिए ब्रेक लगाने से बाइक पलट गई। तीनों सड़क पर गिर पडे़। पीछे से आ रहे बालू से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। 

गोविंद और उसकी बेटी मोहिनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जबकि दिनेश को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 


सदर विधायक मनीष असीजा ने भी जिला अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पूरी घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। रिश्तेदारों के मुताबिक गोविंद शहर के किसी कारखाने में कामकाज कर परिवार की गुजर बसर कर रहा था।

 

श्रमिक की मौत के बाद पत्नी मलोदा देवी, आठ वर्षीय शुभानी एवं चार वर्षीय मोहित के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है। 

बसई मुहम्मदपुर एसओ अनिल कुमार का कहना है कि हादसे के बाद चालक बालू लदा ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।


आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed