{"_id":"69ced793d2c8990864071150","slug":"father-and-daughter-beaten-up-for-demanding-money-back-from-a-loan-agra-news-c-421-1-sagr1008-4871-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उधारी के रुपये मांगने पर पिता-पुत्री को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उधारी के रुपये मांगने पर पिता-पुत्री को पीटा
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव रिहावली में बुधवार की शाम उधारी के रूपये मांगना भारी पड़ गया। दबंगों ने पिता और पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव रिहावली निवासी ठाकुरदास पुत्र नत्थीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के एक युवक ने 2017 में दो लाख रुपये उधार लिए थे। बुधवार शाम साढ़े छह बजे करीब युवक से उधारी के रुपये मांगे। आरोप है कि युवक गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक ने अपने परिजन के साथ मिलकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पुत्री विमलेश बचाने आई तो उसे भी लाठी डंडों से पीटकर कर घायल कर दिया।