फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father and brother beaten for objecting to lewd messages sent to girl

Agra News: लड़की को गंदे मैसेज भेजने पर विवाद, विरोध करने पर युवक ने की फायरिंग; पिता-भाई को पीटा

Mon, 29 Jun 2026 11:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 29 Jun 2026 11:12 PM IST
सार

लड़की के परिजनों ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने मारपीट कर दी। युवक ने फायरिंग कर दी। मामले में पुलिस ने छह लोगों को नामजद किया है।

विज्ञापन
Father and brother beaten for objecting to lewd messages sent to girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह क्षेत्र के एक गांव में लड़की को व्हाट्सएप पर गंदे मैसेज करने पर पिता और भाई ने समझाने के लिए पड़ोसी को बुलाया था। पड़ोसी परिवार ने दोनों के साथ न सिर्फ मारपीट की और गंदे मैसेज करने वाले युवक ने छत पर चढ़ कर राइफल से फायर भी झोंक दिया। पुलिस ने पड़ोसी परिवार के 6 लोगों को नामजद किया है। 
विज्ञापन


बाह के एक गांव की लड़की 23 जून को पड़ोसी के घर शादी में गई थी। पिता ने पुलिस को बताया कि 25 जून को शादी से घर लौटी बेटी को पड़ोसी के बेटे ने व्हाट्सएप पर गंदे मैसेज किए। बेटी ने उसकी हरकत बताई तो 26 जून को वह अपने बेटे के साथ खेत पर गए थे। युवक की हरकत की जानकारी देने एवं समझाने के लिए उसके पिता को बुलाया था। जिस पर पड़ोसी परिवार के 6 लोग आए और उनके साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं पड़ोसी का बेटा छत पर चढ़ गया और जान से मारने की नीयत से राइफल से फायर कर दिया और भाग गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटे और भाई बाहर रहते हैं। आरोपी पक्ष कभी भी उनके साथ अप्रिय घटना कर सकता है। बाह पुलिस ने आरोपी युवक के साथ परिवार के 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed