फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehabad Road jammed due to weddings, police arrangements failed

Agra News: फतेहाबाद रोड पर शादियों से लगा जाम, पुलिस के इंतजाम नाकाम

Thu, 05 Feb 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad Road jammed due to weddings, police arrangements failed
.फतेहाबाद रोड पर नमामि गंगे परियोजना के तहत की गई खुदाई से लगे जाम में फसे वाहन।
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल और मैरिज होम में बुधवार को शादी समारोह के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रात नौ बजे से 12 बजे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। 5 मिनट की दूरी तय करने में आधा घंटे से अधिक का समय लगा। पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड के होटल और मैरिज होम में बुधवार को बड़ी संख्या में शादियों के आयोजन थे। कई आयोजन स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण वाहनों को सड़क किनारे पर खड़ा कराया जा रहा था। लोगों के आने-जाने के दाैरान वाहन निकलने से जाम की समस्या होने लगी। वाहनों दबाव बढ़ने पर लाइन लग गई। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। कुछेक पाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात भी थे लेकिन वह वाहनों को नहीं निकलवा पा रहे थे। रेड लाइट पर भी एक बार गाड़ियों के रुकने पर वाहन फंस रहे थे। जाम में पर्यटकों के वाहन भी फंस गए। रात नौ बजे से 12 बजे तक यही समस्या रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इससे न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




सीवर लाइन की खुदाई से 5 लाख लोग 250 दिन से परेशान
आगरा। नमामि गंगे योजना के तहत धांधूपुरा में 100 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक सीवर लाइन बिछाने के लिए फतेहाबाद रोड की खुदाई जारी है। यह काम जून 2025 में शुरू करके जुलाई तक बारिश शुरू होने से पहले खत्म करना था, लेकिन अब यह काम 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। इस कारण 5 लाख से अधिक लोग परेशान हैं। एक माह का काम 11 माह में पूरा किए जाने से ताजनगरी, ताजगंज, फतेहाबाद रोड और 125 फीट रोड पर रहने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड पर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन से हावर्ड पार्क प्लाजा होटल के बीच में सीवर लाइन बिछाने का काम जलनिगम की ग्रामीण इकाई कर रही है। सड़क पर डिवाइडर के एक ओर की सड़क पूरी तरह से बंद कर दी गई है। दूसरी साइड पर दोनों तरफ के वाहन चल रहे हैं। इससे रोड पर हावर्ड पार्क प्लाजा से बसई मोड़ तक जाम लगा रहता है। हर दिन यहां लाखों लोग जाम से जूझ रहे हैं।
इस तरह से होना था काम
जलनिगम की ग्रामीण इकाई ने फतेहाबाद रोड पर हावर्ड पार्क प्लाजा से बसई मोड़ तक सीवर लाइन के लिए खुदाई करने को 300-300 मीटर के पांच हिस्से बनाए। ट्रैफिक पुलिस से अनुमति मांगी कि हर 300 मीटर खुदाई के बाद पहले सड़क का निर्माण किया जाएगा, तब नई जगह खुदाई होगी। हर दिन 100 मीटर खुदाई कर सीवर लाइन डालने का दावा किया गया था। तब रात में 11 बजे से सुबह 5 बजे तक खुदाई की जानी थी, लेकिन अब दिन में भी काम जारी है। फिर भी 9 माह से 1.50 किमी लंबे हिस्से में सीवर लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। इन दिनों शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन से आईटीसी के बीच खुदाई चल रही है।

- सहालग शुरू हो रहे हैं। फतेहाबाद रोड पर ही बड़े होटल और मैरिज होम हैं। जाम में तीन घंटे तक जूझता रहा। हर दिन शादी के कारण जाम से हालात खराब हो जाएंगे।- सुमित उपाध्याय, क्षेत्रीय निवासी
- हर दिन दो से तीन घंटे का समय जाम में बर्बाद हो रहा है। पुरानी मंडी रोड पहले से ही खोद रखा है। दिन-रात और ज्यादा मशीनरी लगाकर इस काम को जल्द पूरा किया जाए। रिजवान, क्षेत्रीय निवासी



- जून में खुदाई शुरू की तो जुलाई में मानसून आ गया। दो माह तक काम बारिश के कारण नहीं हो पाया। इस रोड पर यूटिलिटी ज्यादा हैं, जिस वजह से काम धीमे हो पा रहा है। अभी इसमें दो माह का समय और लगेगा। 31 मार्च तक काम पूरा कर पाएंगे।
आरपी सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed