{"_id":"673e1dcf8b3b1d11bd0d6534","slug":"fate-of-candidates-captured-in-evm-decision-to-be-taken-on-23rd-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-127479-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 23 को होगा फैसला निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 23 को होगा फैसला निर्णय
Wed, 20 Nov 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बुधवार को मतदान के बाद करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सभी 7 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। यहीं अब 23 नवंबर को मतगणना होगा, जिसके बाद हार जीत का फैसला भी हो जाएगा।
18 अक्तूबर को चुनाव आयोग ने उप चुनाव का बिगुल बजा दिया था। इसके बाद से ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए थे। कुल 7 प्रत्याशी इस बार मैदान में थे। मुख्य रूप से सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव, भाजपा प्रत्याशी अनुजेश सिंह और बसपा प्रत्याशी अवनीश शाक्य पर ही जनता की नजरें थीं। जनसंपर्क, सभाएं और रोड शो के बाद 20 नवंबर को मतदान हुआ। शाम को 5 बजे मतदान समाप्त हो गया। इसके साथ ही मतदाताओं का आशीर्वाद और प्रत्याशियों की किस्मत भी ईवीएम में कैद हो गई।
23 नवंबर को सुबह 8 बजे से नवीन मंडी में मतगणना शुरू होगी। दोपहर 12 बजे तक ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि आखिर जीत का ताज किसके सिर पर सजेगा। मतदान समाप्त होने के बाद अब प्रत्याशी हार जीत का गणित लगा रहे हैं। इसके लिए वे मतदान केंद्रवार हुए मतदान को भी देख रहे हैं।
विज्ञापन
अब ये 7 प्रत्याशी हैं मैदान में
-अनुजेश सिंह, भाजपा
-तेजप्रताप सिंह, सपा
-अवनीश कुमार, बसपा
-सुनील मिश्रा, सर्व समाज जनता पार्टी
-प्रदीप, आजाद समाज पार्टी कांशीराम
-विवेक यादव, सर्वजन सुखाय पार्टी
-सचिन कुमार, निर्दलीय
-- -