{"_id":"5de356448ebc3e54c76eb39e","slug":"fastag-sell-on-the-mahuan-toll-of-agra-delhi-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फास्टैगः तारीख के साथ बिक्री भी बढ़ी, दिल्ली-हाईवे के टोल प्लाजा पर मार्शलों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्टैगः तारीख के साथ बिक्री भी बढ़ी, दिल्ली-हाईवे के टोल प्लाजा पर मार्शलों की तैनाती
Sun, 01 Dec 2019 04:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 01 Dec 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
FASTag Toll Tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर फास्टैग को अनिवार्य करने की तारीख भले ही 15 दिसंबर कर दी गई हो, लेकिन टोल प्लाजा पर फास्टैग वाली लेन कम नहीं की गई हैं। शनिवार को महुअन टोल पर 46 फीसदी वाहन फास्टैग लेनों से गुजरे। दिल्ली से आगरा तक 1800 फास्टैग की बिक्री की गई।
आगरा-मथुरा हाईवे पर महुअन टोल प्लाजा पर आगरा से होकर गुजरने वाले सर्वाधिक वाहनों का आवागमन होता है। इस टोल पर एनएचएआई ने 24 मार्शलों की तैनाती की थी, ताकि जाम लगने पर वह लेनों से वाहनों को निकलवा सकें। शनिवार को फास्टैग लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ।
दूसरी ओर, रायभा टोल, टूंडला टोल और आगरा अलीगढ़ मार्ग स्थित बरोस टोल पर फास्टैग की बिक्री में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। केवल रायभा टोल पर ही 40 फीसदी तक वाहन फास्टैग से होकर निकाले जा रहे हैं। एनएचएआई फरीदाबाद खंड के परियोजना निदेशक मोहम्मद शफी ने बताया कि फास्टैग की बिक्री लगातार हो रही है, लेकिन तारीख बढ़ने पर लोगों को टालमटोल नहीं करना चाहिए।

आगरा-दिल्ली हाईवे के टोलों पर फास्टैग बिके: 1800, केवल टोलों से दो दिन में विक्रय हुए फास्टैग: 17800, टूंडला, बरोस, रायभा टोल पर विक्रय किए गए टैग: 1200
टोल प्लाजा पर व्यवसायिक गाड़ियों के चालकों को प्राथमिकता से फास्टैग देने चाहिए, लेकिन कार्मिशियल गाड़ी चालकों को इंतजार करना पड़ रहा है।
-अंशुल गुप्ता, हौजरी व्यवसायी
टोल पर गाड़ी लेकर जाने पर ही फास्टैग दिया जा रहा है। आधार कार्ड, पहचान पत्र समेत अन्य कागजात भी लाने हैं। कई दफा वाहन चालक पर यह सब नहीं होता है। -महावीर शर्मा, व्यवसायी