फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farrukhabad student coming to give practical dies in road accident

Agra News: प्रैक्टिकल देने आ रहे फर्रुखाबाद के छात्र की सड़क हादसे में मौत

Sun, 12 Jan 2025 03:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad student coming to give practical dies in road accident
मृतक छात्र आशुतोष गुप्ता का फाइल फोटो। - फोटो : मृतक छात्र आशुतोष गुप्ता का फाइल फोटो।
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर शनिवार की सुबह प्रैक्टिकल देने कस्बा बेवर आ रहे छात्र की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। 16 वर्षीय छात्र जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी आशुतोष गुप्ता उर्फ कोमिल (16) कस्बा स्थित कपिल मुनि महाविद्यालय का छात्र था। शनिवार की सुबह वह घर से प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए निकला था। वाहन से उतर कर थाना क्षेत्र में पैदल काली नदी पुल पार करते समय दहेड़ गांव के सामने मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने छात्र को रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान करने के बाद मृतक के परिजन को जानकारी दी। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। कुछ देर बाद परिजन भी मोर्चरी पहुंचे। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मदनपुर में किराने की दुकान चलाते हैं। छात्र की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed