फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers worried about irrigation due to lack of water in Banupura Rajwaha

Agra News: बनूपुरा रजवाहा में पानी न आने से किसान सिंचाई को परेशान

Mon, 28 Oct 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers worried about irrigation due to lack of water in Banupura Rajwaha
अमांपुर। कस्बे के सहावर रोड स्थित बनूपुरा रजवाह में दो माह से पानी न आने से किसानों की चिंताएं बढ़ी हुई हैँ। किसान रबी की फसल के लिए सिंचाई को लेकर परेशान हैं। रजवाह के किनारे खेतों की सिंचाई इसी रजवाहा से होती है। लेकिन रजवाह पानी न आने से किसान डीजल पंप सेट से महंगी सिंचाई के लिए कर रहे हैं। रजवहा में पानी छोड़े जाने की मांग किसानों ने डीएम से की है।
विज्ञापन

किसान खेतों में गेंहू, सरसों, आलू, मटर, चकोरी आदि फसलों की बुवाई करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए खेतों में पलेवा करने के लिए पानी की जरूरत है। कुछ किसानों ने सरसों व अन्य फसलों की बुवाई कर दी है। उन्हें सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता हो रही है। दो महीने से रजवाह में पानी नहीं है। निजी नलकूपों, डीजल पंप सेटों से पानी लगाने पर फसलों की लागत बढ़ रही है। किसान केशवदेव का कहना है कि किसानों को रजवाह में पानी आने का इंतजार है। पानी नहीं आता है किसानों को खासा नुकसान होगा। किसान राजकुमार, रंजीत, संदीप, मुलायम, किताब सिंह आदि ने डीएम से रजवाहा में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed