फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers will be able to get DAP fertilizer easily in Mainpuri

Mainpuri: 3700 मीट्रिक टन डीएपी पहुंची मैनपुरी, किसानों को आसानी से मिल सकेगी खाद

Mon, 31 Oct 2022 05:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Oct 2022 05:23 AM IST
सार

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में डीएपी की कोई कमी नहीं है। अगर कहीं भी डीएपी की समस्या है ऊंचे दामों पर मिल रही है तो तत्काल सूचित करें, कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
farmers will be able to get DAP fertilizer easily in Mainpuri
ट्रॉली में डीएपी की बोरी लादते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में आलू की बुवाई का काम चल रहा है, वहीं गेहूं के लिए भी किसान खेत तैयार करने में जुट गए हैं। ऐसे में किसानों को डीएपी खाद की जरूरत है। शनिवार शाम को इफ्को की रैक डीएपी लेकर मैनपुरी पहुंची। इसमें 3700 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुई है। ऐसे में किसानों को आसानी से डीएपी मिल सकेगी। 

विज्ञापन


जिले में 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसान आलू की बुवाई करते हैं, वहीं गेहूं की बुवाई डेढ़ लाख हेक्टेयर के करीब होती है। दोनों ही फसलों की बुवाई के दौरान डीएपी की आवश्यकता पड़ती है। वर्तमान में आलू की बुवाई का काम चल रहा है तो वहीं गेहूं की बुवाई के लिए भी किसान तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

बीते वर्ष किसानों को खरीदनी पड़ी थी डीएपी 

इसी के चलते किसानों को डीएपी की चिंता सता रही है। बीते वर्ष किसानों को ऊंचे दामों पर डीएपी की खरीद करनी पड़ी थी। लेकिन इस बार प्रशासन की प्लानिंग से किसानों को डीएपी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। पहले से ही जहां लगातार समितियों पर डीएपी भेजी जा रही थी तो वहीं शनिवार शाम को इफ्को की एक रैक डीएपी और आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 3700 मीट्रिक टन डीएपी आई है। प्रशासन द्वारा सीधे इस डीएपी को सहकारी समितियों, इफ्को केंद्रों और पीसीएफ केंद्रों पर भेजा जा रहा है। ताकि किसानों को आसानी से डीएपी मिल सके। रविवार को दिन भर रैक से ही डीएपी लोड कर केंद्रों को भेजी जाती रही। इससे किसानों को राहत मिलेगी। 

जिले में उपलब्ध है कुल 8800 मीट्रिक टन डीएपी

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि इफ्को की रैक आने के बाद डीएपी की उपलब्धता काफी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि रविवार की रिपोर्ट के अनुसार जिले में वर्तमान में 8800 मीट्रिक टन डीएपी विभिन्न समितियां, पीसीएफ केंद्रों और दुकानों पर उपलब्ध है। जल्द ही डीएपी की दो रैक और भी आ रही हैं। किसानों को कोर्ठ परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि जिले में डीएपी की कोई कमी नहीं है। शनिवार को इफ्को की रैक आने से पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध हो गई है। अगर कहीं भी डीएपी की समस्या है ऊंचे दामों पर मिल रही है तो तत्काल सूचित करें, कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed