फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers upset due to rain, are not able to extract maize

Agra News: बारिश से किसान परेशान, नहीं निकाल पा रहे मक्का

Sun, 16 Jul 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to rain, are not able to extract maize
कासगंज/अमांपुर। एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण किसान परेशान हैं। किसानों की मक्का की पकी फसल खेतों में खड़ी है। वहीं जिन किसानों ने मक्का निकालने के लिए भुटटों की तुड़ाई कर ली है। हालांकि भुटटे सूख न पाने के कारण मक्का निकालने के लिए थ्रेसिंग नहीं कर पा रहे। वहीं मूंगफली उत्पादक किसान भी मूंगफली की खुदाई को लेकर परेशान हैं। वहीं जिन किसानों की मूंगफली खोद ली गई है उनकी मूंगफली सूख नहीं पा रही।
विज्ञापन

गांव में जगह जगह पानी भरा होने के कारण किसान सड़क और उसके किनारों पर फसल सुखा रहे हैं, लेकिन बार-बार बारिश के कारण उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। एक सप्ताह से जिले में काफी बारिश हो रही है। ज्यादातर खेतों में बारिश का पानी भरा हुआ है। मक्का की तैयार फसल भी खेतों में पानी में खड़ी है और खराब हो रही है। लगातार बारिश के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। किसान परेशान हैं। किसानों की कोशिश है कि कैसे भी उनकी फसल खराब न हो और उपज तैयार हो जाए तो वह उसकी बिक्री कर सकें। खेतों में पानी भरा होने के कारण न मक्का की कटाई हो पा रही और न ही मूंगफली की खोदाई। करीब 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मूंगफली की खुदाई रुकी पड़ी है और ढाई से तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्रपुल में मक्का की कटाई रुकी पड़ी है। वहीं खेतों में पानी भरा होने के कारण किसान बाजरा व अन्य फसलों की बुवाई का काम भी नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन


बोले किसान-
- बारिश के कारण मक्का और मूंगफली को काफी नुकसान हो रहा है। न मूंगफली की खोदाई हो पा रही है और न मक्का की कटाई। जो फसल कटी हुई है वह सूख नहीं पा रही- उदयवीर, अमांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेरी तीन बीघा खेत की मूंगफली सूख न पाने के कारण काली पड़ गई है। अब मंडी में पूरी कीमत भी नहीं मिलेगी। जिससे आर्थिक नुकसान होगा और आगे की फसलों की बुवाई पिछड़ रही है- जगदीश, अमांपुर
- मेरी 6 बीघा मूंगफली की खोदाई नहीं हो पा रही। खेत में पानी भरा हुआ है। फसल खराब हो रही है। जिससे नुकसान होने का अंदेशा है। लगातार बारिश से बर्बादी हो रही है- महिपाल, अथैया

- खेत में पानी भरने के कारण लगातार परेशानी हो रही है। मूंगफली की खोदाई नहीं हो पा रही। जिससे नुकसान हो रहा है। अभी बारिश थमने के आसार नजर नहीं आ रहे। मूंगफली पुन: किल्ला देने लगी है- सत्यप्रकाश, नदरई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed