फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers troubled by the rising prices of fertilizers seeds and pesticides

Agra: घाटे का सौदा बन रही खेती, महंगे कीटनाशक, खाद और बीज, बढ़ा रहे अन्नदाता की खीझ

Sun, 17 Jul 2022 08:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 08:09 AM IST
सार

खाद बीज के थोक विक्रेता अभय सिकरवार ने बताया कि खरीफ की फसलों के बीज के दामों में पिछले साल के मुकाबले 100 से 200 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है।

विज्ञापन
farmers troubled by the rising prices of fertilizers seeds and pesticides
एरवाकटरा क्षेत्र में खेतों पर धान की रोपाई करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 खाद, बीज, कीटनाशक आदि की बढ़ती कीमतों की वजह से किसानों के लिए कृषि एक बार फिर घाटे का सौदा साबित हो रही है। इन पर बढ़ती कीमतों की वजह से किसान परेशान हैं। 
विज्ञापन


खाद बीज के थोक विक्रेता अभय सिकरवार ने बताया कि खरीफ की फसलों के बीज के दामों में पिछले साल के मुकाबले 100 से 200 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। खरपतवार को नष्ट करने वाला कीटनाशक जो पिछले साल 300 रुपये का था अब वह 580 का हो चुका है।
विज्ञापन


खाद के थोक विक्रेता शिव ने बताया कि पिछले वर्ष पोटाश का 50 किलोग्राम का बोरा 1050 रुपये में मिल रहा था। वह इस साल 1700 रुपये तक में मिल रहा है।


लागत निकालना मुश्किल

किसान महेश सिकरवा ने बताया कि महंगाई इतनी ज्यादा हो गई है कि किसानों को खेतों से लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। साल दर साल बीज खाद की कीमतों में वृद्धि की वजह से परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती कीमतों से परेशान

किसान  राम खिलाड़ी ने बताया कि खरीफ की फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इस बार बीज, खाद और कीटनाशकों की कीमतें आसमान छू रही हैं। खेती को बंजर तो नहीं रख सकते। देखते हैं क्या होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed