फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers troubled by black marketing of fertilizers

Agra News: खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान

Mon, 18 Dec 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Dec 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by black marketing of fertilizers
खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान
विज्ञापन


- भाकियू लोक शक्ति ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया



संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान हैं। सोमवार को भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने खाद की कालाबाजारी रोकने, समस्याओं का निराकरण कराने को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार गौरव कुमार को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा है कि किसानों को फसल के लिए बाजार में मिलने वाली यूरिया खाद 270 के बजाय 300 रुपये में मिल रही है। साथ ही दुकानदार लगेज भी लगा रहे है। किसानों को उचित रेट में खाद उपलब्ध कराई जाए। तहसील क्षेत्र के गांव में घूम रहे गोवंश को पकड़वाकर गोशाला में भेजा जाए। उपमंडी में सड़क और पेयजल की व्यवस्था भी सही नहीं है। जबकि किसानों से टैक्स वसूला जाता है। फिर भी अव्यवस्थाएं हैं उनमें सुधार किया जाए। कस्बे से निकलने वाले बड़े वाहनों को रोका जाएं। घिरोर में साप्ताहिक बंदी का पालन कराया जाए। संजय शर्मा जिला उपाध्यक्ष, वीनेश यादव, शरद कुमार, संदीप, जैकी, अंकित, संजय वर्मा, विपिन, सुरजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन




राशन की घटतौली रोकी जाए

घिरोर। भाकियू लोकशक्ति के जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्ति निरीक्षक आसिफ अली से ज्ञापन देकर शिकायत की। कहा कि दुकानों पर एक यूनिट का राशन काटकर वितरण किया जा रहा है। घटतौली की जा रही है। घटतौली की शिकायत करने पर कार्ड ही काट दिया जाता है। ज्ञापन में घटतौली रोके जाने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed