{"_id":"67034b2247f6396c3103e03c","slug":"farmers-told-mp-rajkumar-chahar-problem-of-fertilizer-crisis-in-agra-forced-to-buy-expensive-dap-from-market-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में खाद संकट: किसानों ने सांसद से बताई समस्या, समितियों में नहीं माल; बाजार से महंगी DAP खरीदने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में खाद संकट: किसानों ने सांसद से बताई समस्या, समितियों में नहीं माल; बाजार से महंगी DAP खरीदने को मजबूर
Mon, 07 Oct 2024 08:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 08:14 AM IST
सार
आगरा में खाद संकट पर किसानों ने सांसद से समस्या बताई। समितियों में माल नहीं है। बाजार से महंगी DAP खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
डीएपी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा के पिनाहट समिति में डीएपी खाद नहीं मिलने से परेशान किसान महेश अरेले, विशाल अरेले रविवार को फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उन्हें खाद की समस्या से अवगत कराया। बताया कि पिनाहट, बाह, जैतपुर ब्लॉक में किसान आलू की फसल करते हैं।
विज्ञापन
बुवाई के समय डीएपी खाद की जरूरत होती है, लेकिन समितियों पर जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है। किसान बाजार से महंगी खाद खरीदने को मजबूर हैं। वहीं, पिनाहट सहकारी समिति के सचिव राजेंद्र परिहार, राटौटी सचिव राघवेंद्र ने बताया कि गोदाम पर पहुंचने वाली खाद को किसानों को बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
समितियों पर डीएपी न मिलने से किसान परेशान
साधन सहकारी समिति सैंया, तेहरा, बिरहरू में डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि समिति में डीएपी नहीं दी जा रही है। एनपीके खाद उपलब्ध कराई जाती है। डीएपी नहीं मिलने से किसान सरसों, आलू आदि की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन