{"_id":"693cef43de82f73bd10f9e7a","slug":"farmers-to-get-agricultural-machinery-with-up-to-80-percent-subsidy-for-crop-residue-management-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए अच्छी खबर: फसल अवशेष प्रबंधन होगा आसान, 80% अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए अच्छी खबर: फसल अवशेष प्रबंधन होगा आसान, 80% अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र
Sat, 13 Dec 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:14 AM IST
सार
इच्छुक किसान 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 30 लाख की योजना पर 80 फीसदी अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobestock
विस्तार
फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राॅप रेज्ड्यू और सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनाओं से दो किसानों को एग्रीगेटर के रूप में अनुदान पर कृषि यंत्र दिए जाएंगे। इनमें बेलर मशीन, ट्रैक्टर व ट्रॉली आदि होंगे। इससे किसान फसल अवशेष को सीबीजी प्लांट और अन्य बायोमॉस इकाई पर भेज सके। इसके लिए इच्छुक किसान 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
कृषि उपनिदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों पर स्थापित एफपीओ और उसके कृषक सदस्यों को दोनों योजना से लाभ दिया जाएगा। इसमें आवेदकों का एफपीओ का सदस्य होना जरूरी है। साथ ही उन्होंने पहले यंत्रों पर अनुदान का लाभ न लिया हो। उन्होंने बताया कि लाभार्थी फसल अवशेष प्रबंधन योजना से कस्टम हायरिंग सेंटर की 30 लाख की परियोजना पर 80 फीसदी अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वहीं एफपीओ से अधिकतम दो शेयर होल्डर कृषक सदस्यों को एसएमएएम योजना से व्यक्तिगत कस्टम हायरिंग सेंटर परियोजना 10 लाख पर 40 फीसदी का अनुदान मिलेगा।