फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers to be taught farming techniques at petrol pumps.

Agra News: पेट्रोल पंप पर किसानों को सिखाए जाएंगे खेती के गुर

Fri, 25 Sep 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers to be taught farming techniques at petrol pumps.
फतेहाबाद। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की ओर से डीजल-पेट्रोल की बिक्री के साथ किसानों को खेती की उन्नत तकनीक और जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए आगरा जिले के एकमात्र सफल किसान बाजार, शिव शक्ति पेट्रोल पंप भलोखरा पर सफल किसान बाजार का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सफल के जनरल मैनेजर डाॅ. सुनील कपूर और एचपीसीएल के विनय ने बताया कि किसानों को फसल के अनुसार खाद एवं उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए किसानों के खेत की मिट्टी और सिंचाई के पानी की निशुल्क जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर विशेषज्ञ किसानों को डीएपी, यूरिया, जिंक, पोटाश सहित जैविक खादों के संतुलित प्रयोग की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

सफल किसान बाजार पर कृषि विशेषज्ञ समय-समय पर किसानों को जागरूक करेंगे। यहां आने वाले किसानों का डाटा भी एकत्र किया जाएगा। इसके बाद कृषि विशेषज्ञ किसानों के खेतों पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने में सहयोग करेंगे। इस मौके पर राजेश कुमार पालीवाल, प्रवीण कुमार पालीवाल, कमलेश कुमार पालीवाल, दिनेश कुमार गुर्जर, राम प्रकाश गुर्जर, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed