{"_id":"6937aa9aa3ca34f63e0b3538","slug":"farmers-struggle-for-refund-after-seed-scam-in-agra-horticulture-dept-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आलू का बीज मिला न रुपये...चक्कर लगा रहे किसान, उद्यान विभाग पर धांधली के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आलू का बीज मिला न रुपये...चक्कर लगा रहे किसान, उद्यान विभाग पर धांधली के आरोप
Tue, 09 Dec 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:20 AM IST
सार
आलू के बीज के लिए रुपये जमा करा दिए, लेकिन किसानों को बीज नहीं मिल सका। अब रुपये वापस लेने के लिए किसान उद्यान विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
आलू का बीज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्यान विभाग में हर रोज किसान रुपयों की वापसी के लिए चक्कर काट रहे हैं। उन्हें अभी तक आलू बीज के लिए जमा किए रुपये वापस नहीं मिले हैं।
आलू बीज आवेदक सैकड़ों किसानों से विभाग ने रुपये जमा कराए थे। हालांकि, बीत वितरण में धांधली के बाद किसानों को बीज नहीं मिल सका। धांधली के आरोप में उपनिदेशक उद्यान, जिला उद्यान अधिकारी समेत पांच कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद किसानों के रुपये फंस गए। एत्मादपुर के गांव चावली निवासी किसान विजेंद्र सिंह सोमवार को अपनी पर्ची लेकर उद्यान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह रुपये वापसी के लिए आठवीं बार कार्यालय आए हैं। उनके 17,500 रुपये जमा हैं।
जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने कहा कि जिन किसानों ने बीज के लिए रुपये जमा किए थे और उन्हें बीज नहीं मिला है। उनकी रसीद की जांच कर प्रार्थनापत्र लिए जा रहे हैं। जांच के बाद किसानों के रुपये वापस कर दिए जाएंगे।