{"_id":"c5f64821fa254b0717a68e8a14d1b316","slug":"farmers-sought-power-for-its-own-injury-kurede-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के जख्म कुरेदे अपने लिए मांगी सत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के जख्म कुरेदे अपने लिए मांगी सत्ता
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन और बारिश से बर्बाद फसल के मुआवजे में 100-200 रुपये के चेक के खिलाफ बसपा ने रामलीला मैदान में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। बसपा नेताओं ने किसानों के जख्म कुरेदे और अपने लिए 2017 के चुनाव में सत्ता मांगी। कड़ी धूप में उम्मीद से कम जुटी भीड़ में बसपा ने लोगों को अपनी सरकार के बीते दिन याद दिलाते हुए केंद्र और राज्य सरकार को किसान विरोधी करार दिया। किसानों के हक की लड़ाई में बसपा ने साफ किया कि वह चार चरणों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है।
रामलीला मैदान में बसपा ने धरना तो किसानों को मुआवजे और जमीन अधिग्रहण कानून के संशोधनों के खिलाफ दिया था, लेकिन नेता किसानों के दर्द को साझा करते हुए इसे चुनावी सभा का रूप दे गए। नेताओं ने 2017 में होने वाले चुनाव में बसपा को चुनने का आह्वान किया। बसपा के आगरा-अलीगढ़ जोनल कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि 2017 के चुनाव में बसपा को चुनेंगे तो वह काले कानून खत्म करेगी। सपा 100-200 रुपये के चेक देकर मजाक कर रही है। बसपा सरकार में ही आपको उचित मुआवजा मिल पाएगा। पार्टी चार चरणों में आंदोलन करेगी। पहले चरण में धरने के बाद अगले तीन चरणों में जनता का साथ चाहिए। चिलचिलाती धूप में पार्टी की उम्मीद से कहीं कम लोग जुटे। इससे तय समय पांच बजे की जगह चार बजे ही धरना खत्म कर दिया गया। धरने में विधायक डा. धर्मपाल सिंह, गुटियारी लाल दुबेश, कालीचरण सुमन, भगवान सिंह कुशवाह, ठा. सूरज पाल सिंह, एमएलसी वीरू सुमन, पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, जुल्फिकार अहमद भुट्टो ने संबोधित किया। इस दौरान कोआर्डिनेटर आजाद सिंह, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह व्यास, ध्रुव पाराशर, देवी सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अयोध्या, काशी, मथुरा का जिक्र छेड़ा
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद बदली रणनीति में बसपा ने पहली बार मंच से अयोध्या, काशी, मथुरा का जिक्र किया। बसपा जोनल कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने तीनों धार्मिक स्थलों में करोड़ों के विकास कार्य कराने का क्रेडिट बसपा सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि सैफई परिवार केवल इटावा, सैफई का विकास कर रहा है, जबकि बसपा ने गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग का विकास कराया।
विज्ञापन
किसानों को दिया एक महीने का वेतन
बसपा ने अपने सभी विधायकों, एमएलसी का एक महीने का वेतन किसानों को देने का ऐलान किया। बसपा ने साफ किया कि जहां भी किसानों को दिक्कतें हैं, विधायक, एमएलसी अपने स्तर पर वेतन देकर मदद करें।
किला दिखाकर मुस्लिमों को झकझोरा
बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टों ने मुस्लिमाें को किला, सीकरी का जिक्र कर कहा कि आप ने देश पर हुकूमत की है, अब मुआवजे को तरस रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐसी सरकार को उखाड़ फेंक देना।