फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers should solve problems on priority

किसान समस्याओं का वरीयता से करें निस्तारण

Mon, 15 Mar 2021 10:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers should solve problems on priority
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते किसान यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया है। इसमें किसानों की समस्याओं का वरीयता से निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें कहा कि नए तीनों कृषि कानून तत्काल वापस लिए जाएं। एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाए। किसान नेताओं पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस किए जाएं। 26 जनवरी को दिल्ली में सरकार की ओर से जब्त किए गए किसानों के ट्रैक्टर व अन्य संपत्ति वापस की जाए। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली फ्री दी जाए।
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल और गैस की बढ़ाई गई कीमतें वापस ली जाएं। किसानों के निजी नलकूप के स्वीकृत भार से अधिक बढ़ाया गया भार वापस लिया जाए। इस मौके पर राजा ठाकुर, चरन सिंह शाक्य, हरीसिंह राजपूत, ओमवीर यादव, बेंचेलाल राजपूत, अजवीर यादव, राजेश राजपूत, शिवराज सिंह राजपूत, योगेंद्र प्रसाद दुबे, धीरेंद्र सिंह, रामबाबू, कृष्णपाल, रामवीनेश, भानूप्रताप, अहिवरन सिंह यादव, वीरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed