फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers should not burn crop residue in fields

Agra News: खेतों में फसल अवशेष न जलाएं किसान

Fri, 22 Sep 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers should not burn crop residue in fields
खेतों में फसल अवशेष न जलाएं किसान
विज्ञापन


मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कृषि विभाग की संचालित योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने साफ कहा कि किसान किसी सरत में खेत में फसलों के अवशेष नहीं जलाएं। फसल अवशेष जलाने से जहां एक और मिट्टी की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण प्रदूषण में बढ़ोतरी होती है।

डीएम ने कहा कि फसल अवशेष जलाने पर जुर्माना लगाया जाता है। संबंधित किसान को शासन की किसी भी जन कल्याणकारी योजना में लाभांवित नहीं किया जाता है। बीते साल फसल अवशेष, पराली जलाने की 45 घटनाएं सामने आई थीं। अधिकांश तहसील करहल, भोगांव, किशनी की थींं। अधिकारी इस बार चौकसी बरतें। अगर ऐसा होता है तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट लिखाएं।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार ने कहा कि खाद-बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र पर मिलने वाली अनुदान राशि सीधे लाभार्थी किसान के खाते में भेजी जाए। पालतू गोवंशों को छुट्टा न छोड़ें। विकास खंड जागीर, मैनपुरी के किसानों को तोरिया, सरसों बीज की मिनीकिट वितरित कीं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी गुप्ता, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed