फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers should do deep plowing of their empty fields After harvesting the rabi crop

किसान जरा ध्यान दें: कम लागत में करना है ज्यादा उत्पादन, कृषि विशेषज्ञ ने बताया ये छोटा सा उपाय

Thu, 18 May 2023 04:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 May 2023 04:15 PM IST
सार

रबी की फसल कटने के बाद किसान अपने खाली खेत की गहरी जुताई कर दें। खेत की गहरी जुताई खरीफ की फसल के लिए भी लाभदायक है। 
 

विज्ञापन
farmers should do deep plowing of their empty fields After harvesting the rabi crop
खेतों की जुताई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप किसान हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। किसान अपनी आमदनी बढ़ना चाहते हैं, या फिर कम लागत में ज्यादा उत्पादन लेने की सोच रहे हैं। इसे लेकर केवीके के मृदा विशेषज्ञ डॉ .संदीप ने कहा है कि किसान अपने खाली पड़े खेतों की ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई करें।
विज्ञापन


आरबीएस कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मृदा विशेषज्ञ डॉ संदीप सिंह ने बुधवार को बताया है कि रबी की फसल कटने के बाद किसान अपने खाली खेत की गहरी जुताई कर दें। खेत की गहरी जुताई खरीफ की फसल के लिए भी लाभदायक है। डॉ संदीप ने कहा है कि ग्रीष्मकालीन जुताई मई और जून में मानसून आने से पहले की जाती है। गहरी जुताई से मिट्टी में सुधार होता है और मिट्टी में पानी धारण करने की क्षमता बढ़ती है। जुताई से खेत में उगे खरपतवार और फसल अवशेष मिट्टी में दबकर सड़ जाते हैं। जिससे मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है। डॉ सिंह ने कहा कि किसानों को सुबह के समय ही जुताई की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि इस समय कीटों के प्राकृतिक शत्रु परभक्षी पक्षी ज्यादा सक्रीय रहते हैं, जो कीटों और लार्वा को खा जाते हैं।
विज्ञापन


रोग मुक्त होती हैं फसलें

डॉ संदीप सिंह ने बताया है कि गहरी जुताई के बाद मिट्टी में छिपे हानिकारक कीड़े-मकोड़े, उनके अंडे और लार्वा सूर्य के संपर्क में आने से नष्ट हो जाते हैं। गर्मी में गहरी जुताई से मिट्टी में पाए जाने वाले हानिकारक जीवाणु, कवक आदि मर जाते हैं। जिससे फसलें रोगों से मुक्त होती हैं। मिट्टी में वायु का संचार बढ़ जाता है, जो लाभकारी सूक्ष्म जीवों की बढ़ोत्तरी में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरी जुताई 9 से 12 इंच की होती है

डॉ संदीप सिंह ने बताया है कि किसान एक निश्चित गहराई (6-7 इंच) पर जुताई करते हैं।जिससे पानी का प्रवाह अधिक होता है। गर्मियों में गहरी जुताई (लगभग 9 से 12 इंच गहरी होती है) में यह सख्त परत टूट जाती है। परिणाम स्वरूप बारिश के मौसम में ऐसे खेतों की जल धारण क्षमता बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed