{"_id":"5a7440454f1c1b4d588b6334","slug":"farmers-said-union-budget-is-good","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budget 2018: किसान बोले, पहल अच्छी है ईमानदारी से लागू हो तो मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2018: किसान बोले, पहल अच्छी है ईमानदारी से लागू हो तो मिलेगा फायदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
Updated Fri, 02 Feb 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
आलू किसान
- फोटो : अमर उजाला
आलू की कीमत नहीं मिलने से कर्ज में डूबे किसानों को बजट से अपने दिन बहुरने की आस जगी है। आगरा के किसानों ने फसलों की लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किये जाने की पहल का स्वागत किया है।
आलू-प्याज की आपरेशन ग्रीन योजना और मेगा फूड पार्कों की स्थापना को भी किसानों ने सराहा है। सरकार ने आलू और प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए आपरेशन ग्रीन योजना की घोषणा की है।
किसानों का कहना है कि यह ईमानदारी से लागू हुई तो अच्छे दिन आ सकते हैं। धोबई गांव के किसान भारत सिंह ने बताया कि लागत मूल्य का डेढ़ गुना ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य से आलू की फसल की ओर किसान आकर्षित होंगे।

Trending Videos
किसानों की उम्मीद जगाने वाला है। बेसंगपुरा के किसान राजवीर सिंह ने बताया कि 2022 तक किसानों की आमदनी दुगनी करने की घोषणा अच्छी है। बस इस पर ईमानदारी से अमल हो।
धोबई के किसान अर्जुन सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश में 42 मेगा फूड पार्क का प्रस्ताव अच्छा है। लेकिन ये ग्रामीण इलाकों में स्थापित हो तो किसानों को लाभ मिल सकेगा।
न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था अच्छी पहल है। चमरौआ के किसान अशोक ने भी बजट को किसानों के लिए अच्छा बताया है। कर्ज में डूबे किसानों के लिए बजट राहत भरा है। कर्ज माफी की घोषणा की जाती तो और अच्छा रहता।