फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers protesting against diesel petrol price hike

किसानों ने सड़कों पर बहाया दूध और सब्जियां फेंकी, सरकार को दी ये चेतावनी

Sat, 02 Jun 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 02 Jun 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
farmers protesting against diesel petrol price hike
सड़क पर दूध बहाते किसान - फोटो : अमर उजाला
महंगाई और डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आम जनता सड़कों पर उतर प्रदर्शन कर रहा है। अब किसानों ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के जसराना में भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह टाईगर के नेतृत्व में किसानों ने बड़ा गांव में प्रदर्शन किया। सब्जियों एवं दूध को सड़क पर फैलाकर विरोध जताया गया। 
विज्ञापन


आक्रोशित किसानों ने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल के दामों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। किसान एक तरफ दूध उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूध की घटती कीमतों ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पर लगाया ये आरोप

farmers protesting against diesel petrol price hike
प्रदर्शनकारी किसान
किसान सब्जी का उत्पादन करते हैं, लेकिन दाम निश्चित न होने के कारण बिचौलिए किसानों की सब्जियों को औने पौने दामों पर खरीदते हैं। जिससे किसानों को उनकी मेहनत का भी पैसा नहीं मिल पा रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण किसान आत्महत्या को मजबूर होता जा रहा है। क्षेत्र का किसान बदहाली का जीवन जी रहा है, जबकि किसानों के वोट से जीतने वाले नेता मौज की जिंदगी बिता रहे हैं। 

किसानों ने कहा कि पूरा जीवन धरती मां की सेवा करने वाला किसान बढ़ापे में दाने-दाने को मोहताज रहता है। किसान आयोग का गठन न करके सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है। 

छह जून का तालाबंदी

भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह टाईगर ने कहा कि छह जून समस्यायों का समाधान नहीं हुआ तो किसान तहसील जसराना में तालाबंदी करने का कार्य करेंगे।

देश के कई राज्यों में किसान आंदोलन कर रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही को रोक रहे हैं। यहां भी किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed