फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers protest news police and pac deployed on yamuna expressway in mathura

किसान आंदोलन: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ी सुरक्षा, पुलिस और पीएसी के जवान तैनात

Fri, 29 Jan 2021 05:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jan 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
farmers protest news police and pac deployed on yamuna expressway in mathura
यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। इस देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट टोल समेत चार कटों पर पुलिस और पीएसी के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। डीएम और एसएसपी ने किसानों से शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। यहां पर डीएम और एसएसपी ने फोर्स को निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर यातायात अवरुद्ध नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों को चिन्हित करके सख्ती से निपटा जाए। 
विज्ञापन


डीएम और एसएसपी ने मांट टोल, राया कट, वृंदावन कट और बाजना कट पर पुलिस और पीएसी के जवानों की मुस्तैदी चेक की। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि हर हाल में यातायात अवरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर सुगमता से वाहन दौड़ें, इसके लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के टोल और तीन कटों पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। किसान भी पुलिस प्रशासन का इसमें सहयोग करें, जिससे कि शांति व्यवस्था कायम रह सके। एसपी देहात श्रीश चंद, एएसपी आरती सिंह, सीओ सदर रमेश तिवारी आदि पुलिस-प्रशासन के अफसर मौजूद रहे।

सुरीर में तीन कंपनी पीएसी बल तैनात 
सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर धरना-प्रदर्शन आदि रोकने के लिए प्रशासन ने तीन कंपनी पीएसी सुरीर कोतवाली में तैनात की है। दिल्ली में कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए तीन कंपनी पीएसी तैनात की गई है। 

सुरीर एवं आसपास क्षेत्र में कई किसानों के गुट हैं। शुक्रवार की सुबह सुरीर कोतवाली में पीएसी बल देख क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग एक दूसरे से इस बावत जानकारी जुटाते रहे, बाद में पता चलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed