{"_id":"6a17be9b1188224aec027538","slug":"farmers-protest-in-agra-against-rising-inflation-and-fuel-prices-submit-memorandum-to-administration-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में महंगाई के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, बैलगाड़ियों से पहुंचे धरने पर; सपाइयों ने भी किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में महंगाई के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, बैलगाड़ियों से पहुंचे धरने पर; सपाइयों ने भी किया प्रदर्शन
Thu, 28 May 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 28 May 2026 09:33 AM IST
सार
आगरा के बरहन क्षेत्र में बढ़ती महंगाई और खेती की लागत के विरोध में किसानों ने बैलगाड़ियों से पहुंचकर तीन घंटे धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। वहीं किरावली में समाजवादी पार्टी ने भी पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
बैलगाड़ियों से पहुंचे धरने पर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बरहन में बढ़ती महंगाई, खेती की लागत में हो रही वृद्धि और फसलों के उचित दाम न मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को बरहन क्षेत्र चमरौला शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया। किसान नेता लक्ष्मण कुमार उर्फ बॉबी यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसान बैलगाड़ियों से पहुंचे और तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल, एलपीजी गैस, बिजली दरों और कृषि लागत में बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई। राष्ट्रपति के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धरना स्थल पर किसानों ने गैस सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल की बोतलें और आलू के पैकेट रखकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। किसानों का कहना था कि एक ओर ईंधन और घरेलू गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों की उपज विशेषकर आलू के दाम गिरते जा रहे हैं, जिससे किसान आर्थिक संकट में फंसता जा रहा है। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस पर कर कम कर कीमतों को नियंत्रित करने, एलपीजी सिलिंडर सस्ता करने, कृषि कार्यों के लिए सस्ती और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने, किसान आयोग के गठन, फसलों की खरीद लागत से दोगुने मूल्य पर सुनिश्चित कराने की मांग रखी गई।कहा कि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो किसान आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान सत्येंद्र यादव, किसान नेता हजारीलाल, देवेंद्र कुमार जाटव, बृजेश यादव प्रधान, धर्मेंद्र कुमार, प्रवेंद्र कुमार, संजय यादव, ओमप्रकाश चौटाला, सतीश कोहली, राकेश बघेल, अजय सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्शे में बाइक रखकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
किरावली में समाजवादी पार्टी की ओर से डीजल, पेट्रोल, गैस की बढ़ती कीमतों क़े विरोध में रिक्शे में बाइक रखकर और पैदल मार्च करते हुए विरोध जताया। तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पेट्रोल डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, रहीश पाल चाहर, देवेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव सत्यदेव यादव, मुकेश यादव, राशिद कुरैशी, रमजान उस्मानी, साबिर कुरैशी, रूप किशोर शर्मा, गुड्डू कुरैशी, सुलेमान अहमद, प्रमोद कुमार, वीरी सिंह, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।
किरावली में समाजवादी पार्टी की ओर से डीजल, पेट्रोल, गैस की बढ़ती कीमतों क़े विरोध में रिक्शे में बाइक रखकर और पैदल मार्च करते हुए विरोध जताया। तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पेट्रोल डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, रहीश पाल चाहर, देवेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव सत्यदेव यादव, मुकेश यादव, राशिद कुरैशी, रमजान उस्मानी, साबिर कुरैशी, रूप किशोर शर्मा, गुड्डू कुरैशी, सुलेमान अहमद, प्रमोद कुमार, वीरी सिंह, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।