फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers' protest continued for the 11th day protesting against the government by hanging symbolically

Mathura: किसानों का धरना 11 वें दिन रहा जारी, प्रतीकात्मक फांसी के फंदे पर लटककर सरकार का विरोध

Mon, 01 Jan 2024 04:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 04:32 PM IST
सार

टैंटीगांव में विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का धरना 11 वें दिन जारी रहा। इस दौरान किसानों ने प्रतीकात्मक फांसी के फंदे पर लटककर सरकार का विरोध किया।
 

विज्ञापन
Farmers' protest continued for the 11th day protesting against the government by hanging symbolically
Mathura News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के टैंटीगांव में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले चल रहा धरना 11 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों ने सोमवार को प्रतीकात्मक फांसी लगा कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार मांगे नहीं मानती है।
विज्ञापन


भाकियू अराजनैतिक के मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर टैंटीगांव -सुरीर के मध्य कट, स्यारहा -औहावा चीरघाट पर पक्का पुल निर्माण, टैंटीगांव या सुरीर को ब्लॉक का दर्जा, सर्विस रोड पर सड़क निर्माण, सुरीर, मांट, नौहझील, शेरगढ़, को नगर पंचायत का दर्जा, सुरीर या टैंटीगांव के उधोग स्थापित किए जाएं, सुरीर माइनर में टेल तक सफाई खुदाई कराने सहित हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक किसान हटने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों का कहना है कि आज तो प्रतीकात्मक फांसी लगाई है। यदि हमारी मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो किसान किस हद तक जा सकते है ये अंदाजा नहीं  है। सरकार व प्रशासनिक अधिकारी धरने पर बैठे किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांगे जायज हैं और सरकार व प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इस दौरान देवों मुखिया, लालहंस सिंह, ओमपाल सिंह, अजय चौहान, शिवराज सिंह, विष्णु ठाकुर, धर्मपाल सिंह, मुरारी लंबरदार, चंदों मुखिया, बहोरी सिंह सरपंच, भगवान सिंह लंबरदार,लाला दूधिया, बंटी सिंह, राजेन्द्र शर्मा,चक्को शर्मा,आगा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed