फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers protest at toll plaza

फतेहाबाद 2

Sat, 03 Jul 2021 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at toll plaza
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के प्रदेश प्रचार मंत्री करुआ सिंह के साथ टोल कर्मचारियों ने अभद्रता कर दी। इसके विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा का घेराव कर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे एसपीआरए पूर्वी के वेंकट अशोक ने किसानों को समझाया। इसके बाद टोल कर्मियों द्वारा माफी मांगने पर धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के प्रदेश प्रचार मंत्री करुआ सिंह के कानपुर से लौटते समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा अभद्रता की गई। सूचना पर कार्यकर्ता और किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए। जानकारी पर एसपीआरए पूर्वी के बैंक अशोक इंस्पेक्टर फतेहाबाद प्रदीप पहुंचे तथा किसानों को समझाया। इसके बाद टोल कर्मियों ने माफी मांगी। आगे से भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के निकलने पर उनकी अग्रिम सूचना देने पर टोल फ्री किए जाने की बात पर धरना समाप्त हो गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र परिहार व प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा, जगदीश परिहार, गिर्राज परिहार, तांती राम जादौन, प्रेम अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed