फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Protest Against Corruption in Land Development Bank in Agra

UP: भूमि विकास बैंक भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का हंगामा, कलेक्ट्रेट का घेराव; डीएम के आश्वासन पर हुए शांत

Tue, 20 Jan 2026 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jan 2026 08:36 AM IST
सार

भूमि विकास बैंक में भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार के नेतृत्व में एक घंटे कलेक्ट्रेट में हंगामा किया गया। जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने जांच का आश्वासन दिया, तब किसान शांत हुए।

विज्ञापन
Farmers Protest Against Corruption in Land Development Bank in Agra
हंगामा और विरोध-प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में भूमि विकास बैंक में ऋण वितरण में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सोमवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। एक घंटे हंगामा और विरोध-प्रदर्शन चला। जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने जांच का आश्वासन दिया, तब किसान शांत हुए।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार और किसान नेता मुकेश डागुर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सोमवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर एलडीबी बैंक से किसानों के खेतों को बचाओ...भ्रष्टाचार बंद करो...कमीशन खोरी बंद करो... के नारे लगाए।
विज्ञापन


हंगामा और विरोध-प्रदर्शन की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे। किसान जिलाधिकारी को बुलाने पर अड़ गए। फिर एडीएम नागरिक आपूर्ति पहुंचे। किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। फिर जिलाधिकारी अरविंद बंगारी कोर्ट छोड़कर ज्ञापन लेने पहुंचे। डीएम ने आरोपों की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता मुकेश डागुर ने कहा कि एलडीबी बैंक से सहकारी समितियों के किसान जुड़े हुए हैं। आरोप है कि एलडीबी से ऋण लेने पर 50 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने एक रुपया ऋण नहीं लिया। उन्हें भी बैंक ने ऋण वसूली नोटिस भेज दिए हैं। रिकवरी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। किसानों के खेतों को कुर्क किया जा रहा है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed