{"_id":"6777d6f2597ea2ffd3096322","slug":"farmers-post-mortem-report-suggests-death-due-to-poison-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129689-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की आशंका
विज्ञापन
- बिसरा जांच के लिए भेजा, थाना किशनी पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा। गांव रविदासपुर के रहने वाले किसान अजय जाटव की मौत किसी जहर की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की आशंका व्यक्त की गई। चिकित्सक ने बिसरा जांच के लिए भेजा है। बता दें कि बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव रविदासपुर निवासी किसान अजय जाटव (50) की बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि रात को उन्होंने नए साल के जश्न में मीट खाया था। उसमें किसी जहरीले पदार्थ के होने की आशंका जताई जा रही थी, क्योंकि बाहर फेंके गए मीट को खाने से दो कुत्तों की मौत हो गई थी। मौके पर फॉरेंसिक की टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अजय की मौत किसी जहर की वजह से होने की आशंका व्यक्त की गई है। जहर कौन सा है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए चिकित्सक ने बिसरा जांच के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी का कहना है कि बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले में गहनता के जांच करने के साथ ही कार्रवाई करेगी।