फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers pelted stones on BJP leader convoy in Mathura

मथुरा: कृषि कानूनों के फायदे गिनाने पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद को किसानों ने घेरा, काफिले पर पथराव

Fri, 19 Mar 2021 03:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Mar 2021 03:31 PM IST
सार

  • किसानों ने उठाई कृषि कानूनों को वापस लेने की आवाज, भाजपा को जमकर कोसा
  • पुलिस ने किसानों को हटाया, आधे घंटे बाद किसान चौपाल के लिए रवाना हुए चौधरी तेजवीर

विज्ञापन
Farmers pelted stones on BJP leader convoy in Mathura
किसानों ने भाजपा के पूर्व सांसद को घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के बलदेव में यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह का घेराव करते हुए किसानों ने कृषि कानून वापस कराने के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान भीड़ ने भाजपा के पूर्व सांसद के काफिले पर ईंट-पत्थर भी फेंके। आधे घंटे घेरे हुए किसानों ने चेयरमैन के सामने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। थाना बलदेव पुलिस के पहुंचने के बाद ही किसान हट सके। इसके बाद चेयरमैन पटलौनी में किसान चौपाल में शामिल होने के लिए गए।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों में आक्रोश को शांत कराने के लिए भाजपा किसान चौपाल लगा रही है। जनपद में जगह-जगह चल रही किसान चौपालों को भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित कर रहे हैं। गुरुवार की दोपहर यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह बलदेव विधानसभा क्षेत्र के गांव पटलौनी में किसान चौपाल को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन


गांव किलौनी के पास रोका काफिला
रास्ते में गांव किलौनी के पास उनके काफिले को किसानों ने रोक लिया। किसान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर कृषि कानून को वापस लेने की आवाज बुलंद कर रहे थे। आधे घंटे तक किसानों को समझाते रहे चेयरमैन की एक भी किसान ने नहीं सुनी। चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह के घेराव की सूचना पर पहुंची थाना बलदेव पुलिस ने किसानों को अलग किया तो चेयरमैन का काफिला पटलौनी के लिए रवाना हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यहां पंचायत में भाजपा नेता ने किसानों को कृषि कानून के फायदे गिनाए। भाजपा नेताओं को कृषि कानून को लेकर यह पहला विरोध नहीं झेलना पड़ा। बल्कि गोवर्धन के भाजपा विधायक कारिंदा सिंह को भी गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव सोन में विरोध झेलना पड़ा था और उनके खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की गई थी। यूपी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह का कहना है कि किसान विरोध कर रहे थे, समझाया नहीं माने तो पुलिस पहुंची।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed