फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers of the district demonstrated against taking toll from farmer leader of Meerut

Agra News: मेरठ के किसान नेता से टोल लेने पर जिले के किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 29 Dec 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers of the district demonstrated against taking toll from farmer leader of Meerut
मैनपुरी। नवीगंज के तरावादेव टोल प्लाजा पर मेरठ के किसान नेता से टोल लेना कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। जिले के किसान नेताओं ने टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों के आंदोलन की जानकारी होते ही मैनेजर टोल पर पहुंचे और मेरठ के किसान नेता की धनराशि को ऑनलाइन उसके खाते में स्थानांतरित किया। इसके बाद किसान नेताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला उपाध्यक्ष मेरठ अमित राठी बुधवार को नवीनगंज से होकर गुजरे। यहां नेशनल हाईवे पर तरावा देवा टोल प्लाजा पर उनसे टोल कर्मचारियों ने उनसे टोल मांगा। उन्होंने अपना परिचय पत्र दिया इसके बाद भी टोलकर्मी नहीं माने। उन्होंने जिला किसान यूनियन के पदाधिकारियों से बात कराई इसके बाद भी टोल कर्मचारी नहीं माने। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैट के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य के नेतृत्व में तरावा देवा टोल प्लाजा नवीगंज पर किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों के हंगामे की सूचना पर सीओ भोगांव सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए। यहां किसानों को समझाते हुए मैनेजर ने मेरठ जिला उपाध्यक्ष के खाते में टोल की धनराशि स्थानांतरित की तब किसानों ने अपना प्रदर्शन बंद किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, धीरेंद्र सिंह, संतोष कुमार, नरेंद्र शास्त्री, मुकेश यादव, ओमवीर यादव आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed