Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers hostage Officers in Rajeev Bhawan Mathura boycott of Farmers Day

मथुरा में किसानों ने बंधक बनाए अफसर, किसान दिवस का किया बहिष्कार

Thu, 17 Oct 2019 12:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 17 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers hostage Officers in Rajeev Bhawan Mathura boycott of Farmers   Day
राजीव भवन के बाहर एकत्रित हुए किसान - फोटो : अमर उजाला
राजीव भवन स्थित सभागार में किसान दिवस का किसानों ने बहिष्कार कर दिया। आक्रोश था कि किसानों की समस्याओं को अफसर गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित किसान दिवस में डीएम हैं, न सीडीओ। बाजरा की खरीद के लिए केंद्र भी नहीं बनाए हैं। सभागार गेट के आगे बैठक किसानों ने धरना दिया। इस दौरान अधिकारी सभागार में बंधक बने रहे। 

बुधवार को राजीव भवन सभागार में किसान दिवस में भाग लेने के लिए भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर अन्य पदाधिकारियों सहित पहुंचे। उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी रामतेज यादव, सिंचाई, उद्यान व मंडी के अधिकारी भी पहुंच गए, लेकिन डीएम, सीडीओ, एडीएम में से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

किसानों ने मौजूद अफसरों से बाजरा की सरकारी खरीद 1950 रुपये कुंतल न होने, मंडी में आढ़ती द्वारा किसानों को नकद भुगतान देने पर दो प्रतिशत की कटौती करने, किसान सम्मान निधि की रकम खातों में न आने, कृषि यंत्रीकरण योजना में किसानों को लाभ न मिलने आदि सवाल उठाए तो कृषि अफसर गोल मोल जवाब देने लगे।

इस पर किसान भड़क गए। हंगामा करते हुए बाहर निकल आए।  किसानों ने सभागार के गेट को बाहर से बंद कर दिया और अंदर बैठे अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

अफसरों ने किसानों को मनाने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद अपराह्न 3.30 बजे किसानों ने आगे के लिए भी किसान दिवस का बहिष्कार का एलान करते हुए राजीव भवन परिसर छोड़ दिया।

इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्वा सिंह प्रधान, मंडल सचिव करुआ सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार, जिला महासचिव देवेंद्र रघुवंशी, प्रोफेसर नबाव सिंह, हाकिम सिंह, चेतन, सौनू सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed