{"_id":"5af9d0af4f1c1bd8408b5625","slug":"farmers-fighting-in-sc-st-commission-chairman-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद कठेरिया की चौपाल में हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद कठेरिया की चौपाल में हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 15 May 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
कठेरिया के कार्यक्रम में भिड़े किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ग्राम सुराज अभियान के तहत आंवलखेड़ा में सोमवार रात करीब नौ बजे लगाई गई चौपाल में हंगामा हो गया। चकबंदी पर किसानों के दो गुट भिड़ गए।
एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया, डीएम गौरव दयाल और एसएसपी अमित पाठक के सामने ही किसानों में लात-घूंसे चल गए।
चौपाल में शिकायतें सुनी जा चुकी थीं। उज्ज्वला योजना के प्रमाण पत्र वितरित कर दिए गए थे। तभी मुरथर अलीपुर गांव के किसानों के दो पक्ष खड़े हो गए। दोनों में 30-35 किसान थे।
विज्ञापन
एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया, डीएम गौरव दयाल और एसएसपी अमित पाठक के सामने ही किसानों में लात-घूंसे चल गए।
चौपाल में शिकायतें सुनी जा चुकी थीं। उज्ज्वला योजना के प्रमाण पत्र वितरित कर दिए गए थे। तभी मुरथर अलीपुर गांव के किसानों के दो पक्ष खड़े हो गए। दोनों में 30-35 किसान थे।
कठेरिया के कार्यक्रम में भिड़े किसान
- फोटो : अमर उजाला
एक पक्ष ने कहा कि गांव में चकबंदी होनी चाहिए। दूसरे ने विरोध किया। सामने मंच पर बैठे अधिकारी और सांसद हैरान थे कि यह क्या हो रहा है, लेकिन किसान आपस में उलझते जा रहे थे। पहले कहासुनी हुई, इसके बाद मारपीट की नौबत आ गई।
पुलिस उन्हें रोकने के लिए दौड़ी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने कुर्सियां उठा लीं और एक-दूसरे पर फेंकने लगे। पुलिस ने दोनों पक्ष से एक एक किसान को हिरासत में ले लिया। इस पर वे शांत हुए।
उधर, कठेरिया ने कहा कि वह 19 मई को मुरथर अलीपुर जाएंगे। वहां चकबंदी पर गांव की राय ली जाएगी। सबकी बात सुनने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। इस पर हंगामा पूरी तरह से शांत हो गया।