{"_id":"694df0fa92a9d31ba1055a6d","slug":"farmers-fair-held-on-atal-jayanti-in-bateshwar-tips-given-to-protect-potatoes-from-frost-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल जयंती पर किसान मेला: आलू को पाले से बचाने की सलाह, साहिवाल-गिर गाय पालन पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल जयंती पर किसान मेला: आलू को पाले से बचाने की सलाह, साहिवाल-गिर गाय पालन पर जोर
Fri, 26 Dec 2025 07:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Dec 2025 07:50 AM IST
सार
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बटेश्वर में बृहस्पतिवार को 4 दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने किया। उन्होंने किसान और किसानों को कृषि, बागवानी, डेयरी के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने किसानों को आलू को पाला से बचाने के लिए सींचने और साहिवाल और गिर नस्ल की गायों को पालने की सीख दी।
विज्ञापन
अटल जयंती पर किसान मेला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बटेश्वर में जिलाधिकारी ने सीडीओ प्रतिभा सिंह, उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान के साथ किसान मेले का उद्घाटन किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि खेत की सेहत एवं अच्छी उपज के लिए नैनो खाद का किसान उपयोग करें। बताया कि सर्दी के चलते पारा गिर रहा है। आलू को पाले से बचाने के लिए सिंचाई जरूर करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डीके पांडेय ने पशु पालकों को स्वदेशी दुधारू गाय को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी। ज्यादा दूध के लिए साहिवाल एवं गिर गाय के पालन के लिए प्रेरित किया। मौके पर उपायुक्त मनरेगा रामायण सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, डॉ. राजेश पाराशर आदि ने भी विचार रखे।
राजस्थान के कत्थक एवं ब्रज के मयूर नृत्य ने मोहा मन
बटेश्वर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समाराेह में गीत, नृत्य से कलाकारों ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी। आगरा की एकता जैन के नेतृत्व वाली बेटियाें कल्पना, रिया, माही, तमन्ना, खुशबू, नैंसी ने कत्थक नृत्य के बाद राजस्थानी गीतों पर घूमर नृत्य पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। मथुरा की जया सक्सेना के नेतृत्व वाली टीम शिल्पी, खुशबू, सपना, खुशी और गंभीर सिंह ने मयूर नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। लोक गायक महावीर सिंह चाहर ने बटेश्वर की धरती के प्यारे अटल जी भजन के माध्यम से उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं का बखान किया।
कविता एवं भाषण में दिखा अटल के व्यक्तित्व का वैभव
पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर बटेश्वर में साहित्यिक मंच भी आबाद रहा। कविता एवं भाषण में प्रतिभागियों ने अटलजी के व्यक्तित्व का वैभव प्रस्तुत किया। भाषण में अदिति शर्मा प्रथम, इला शर्मा द्वितीय, खुशी व अब्दुल तृतीय रहे। कविता में अंजली शर्मा प्रथम, अलशिफा द्वितीय, झील गौतम तृतीय को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, सीडीओ प्रतिभा सिंह ने क्रमश: 10 हजार, 5 हजार एवं ढाई हजार रुपये का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। आशुतोष यादव, नेहा शर्मा, मन्नू कठेरिया, नंदनी आर्या, महक, रितू यादव, प्रियंका, अंजली, खुशबू, मिथुन राठौर, मयंक बघेल, नेहा शर्मा, सुनयना, ज्योति को भी प्रस्तुति के लिए डीएम ने प्रशस्तिपत्र एवं मेडल प्रदान किए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, डॉ. मनीषा शर्मा, विनोद कुमार दीक्षित, डॉ. अनिल गौतम, अभिलाष शर्मा आदि मौजूद रहे।