फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers' Day: Farmers honored at Bateshwar on the birth anniversary of Chaudhary Charan Singh.

किसान दिवस: बटेश्वर में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान हुए सम्मानित

Wed, 24 Dec 2025 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Day: Farmers honored at Bateshwar on the birth anniversary of Chaudhary Charan Singh.
पुरस्कार देते डीएम और मंडलायुक्त
आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को बटेश्वर में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। किसानों की उन्नति में उनके योगदान को याद किया गया। प्रगतिशील किसानों का सम्मान हुआ। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि देश की प्रगति में किसानों का बड़ा योगदान है, उनके प्रति सम्मान के लिए आयोजन हुआ है, सफलता पाने वाले प्रगतिशील किसानों के अनुभव से दूसरे किसान भी लाभांवित हुए हैं।
विज्ञापन

जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप सह फसली खेती के लिए जागरूक किया। बागवानी, पशुपालन, ड्रोन तकनीक से खाद, कीटनाशक छिड़काव के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आगरा में 35 से 40 फीसदी आलू की उपज होती है। कीठम में आलू ट्रेनिंग सेंटर से किसान लाभान्वित होंगे। यूरिया की ओवर रेटिंग पर कंपनी के खिलाफ कराई गई एफआईआर की जानकारी देते हुए कहा कि डीलर एवं विक्रेताओं को भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डीके पांडेय ने दुधारू स्वदेशी गाय पालने पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जिले में 45 पशुपालकों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने, नंद बाबा दुग्ध मिशन के लिए आवेदन पर किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिए जाने की जानकारी दी। डीडीएससी नीरज राम ने खेत तालाब योजना की जानकारी दी। बताया कि खेत तालाब पर 1.05 लाख की लागत पर किसान को 52,500 रुपये का अनुदान मिलेगा। समारोह में किसान नेता मोहन सिंह चाहर, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत, उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, कृषि वैज्ञानिक राजेंद्र सिंह चौहान, संदीप सिंह, शिवम प्रताप सिंह, राधेश्याम सिंह, राजेश पाराशर, एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए सम्मानित- कपूरपुरा की सरिता भदौरिया, सुशीला, चौरंगाहार की ममता देवी, महेंद्र प्रताप, फतेहाबाद की मनोरमा, अयेला के रामनरेश, सुडरई के द्वारिका प्रसाद, घरैरा के अशोक कुमार, मंडी मिर्जा खां के प्रमोद कुमार, जैंगारा के प्रवीन कुमार, जलालपुर के लक्ष्मण सिंह, भिलावली के महेंद्र, अरनौटा के डिप्टी सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अकोला के करतार सिंह, फतेहपुर सीकरी के गया प्रसाद, कुकंडई के मुकेश कुमार, खंदौली के रामजीलाल, पारना के प्रेम सिंह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed