फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers created ruckus for DAP, police took care of the system

डीएपी के लिए किसानों ने काटा हंगामा, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

Tue, 19 Oct 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus for DAP, police took care of the system
बेवर में डीएपी खाद को लेकर उमड़ी भीड़। - फोटो : MAINPURI
बेवर। डीएपी की किल्लत अब मुसीबत बनने लगी है। मंगलवार को नगर के इफको बाजार केंद्र पर डीएपी लेने आए किसानों की भीड़ लग गई। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। केंद्र प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात नियंत्रित कर अपनी देखरेख में डीएपी का वितरण कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को सहकारी खाद बिक्री केंद्र और इफको बाजार केंद्र पर सुबह से ही डीएपी के लिए किसानों की भीड़ जमा हो गई थी। दोनों जगह आधार कार्ड से डीएपी का वितरण किया जा रहा था। इफको बाजार केंद्र पर बताया गया की 17 अक्तूबर को 1150 बोरी डीएपी की आपूर्ति मिली थी। इसमें से 438 बोरी वितरित की जा चुकी हैं वहीं 712 शेष हैं। वितरण के दौरान किसान मनमाने ढंग से अधिक मात्रा में डीएपी वितरण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हालात बिगड़ते देख प्रबंधक आमोद कुमार यादव ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने दो दिन से जमा आधार कार्ड वाले किसानों को आवाज लगवा कर डीएपी वितरित कराई। केंद्र पर मौजूद किसानों ने प्रशासन से मांग की है की तहसीलदार की उपस्थिति में खाद का वितरण कराया जाए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह का कहना है कि किसान धैर्य से काम लें डीएपी की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed