Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers create ruckus on Yamuna Expressway get angry when stopped from going to Noida

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर किसानों का हंगामा, नोएडा जाने से रोकने पर हुए आक्रोशित; समझाने में जुटी पुलिस

Wed, 04 Dec 2024 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Dec 2024 12:10 PM IST
सार

मथुरा से नोएडा महापंचायत में जा रहे किसानों को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल पर किसान धरने पर बैठ गए। पुलिस द्वारा उन्हें समझाने के प्रयास किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
Farmers create ruckus on Yamuna Expressway get angry when stopped from going to Noida
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बैठे किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा से नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर चल रहे किसानो के आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहे किसानों को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर रोक लिया। इससे उग्र होकर भाकियू ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन




 
नोएडा में किसान नेताओं को गिरफ्तार करने के बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत के एलान पर मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद से भारी संख्या में किसान एकत्रित होकर नोएडा के लिए रवाना हुए। दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ आगरा जिलाध्यक्ष राजवीर लावनियां और मथुरा जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में जा रहे किसानों की गाड़ियों को पुलिस ने रोक लिया। यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर ज़िलध्यक्षों को हिरासत में ले लिया गया। जिससे उग्र होकर किसान टोल प्लाजा पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही भारी संख्या में मांट, सुरीर और राया थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसडीएम महावन आदेश कुमार और सीओ मांट गुंजन सिंह ने किसानों को समझाया, लेकिन वे नोएडा जाने की जिद पर अड़े रहे। जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौधरी ने बताया किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। समर्थन करने के लिए किसान नोएडा जा रहे थे, जिन्हे वापस लौटा दिया गया है। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व को सूचना दी गई है। इस मौके पर राकेश चौधरी मंडल महासचिव, ओमप्रकाश प्रधान, राजवीर सिंह, अखिलेश चौधरी, अर्जुन प्रधान, सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed