Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers create an uproar over the non-availability of DAP fertilizer

Agra News: डीएपी खाद न मिलने पर किसानों का हंगामा

Wed, 04 Nov 2026 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers create an uproar over the non-availability of DAP fertilizer
किरावली सहकारी समिति कोरई पर‌ मौजूद किसानो की भीड फोटो संवाद किरावलीकिरावली सहकारी समिति लि,को
किरावली। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण विकास सहकारी समिति कौरई पर डीएपी खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को हंगामा किया। खाद वितरण में मनमानी और कालाबाजारी के आरोप लगाए। हंगामे की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल दोपहर करीब 2 बजे समिति पर पहुंचे, तो वहां एक टेंपो में डीएपी के 40 कट्टे लदे मिले। पुलिस टेंपो को थाने ले गई। गांव कौरई निवासी किसान सुधीश शर्मा ने बताया कि 8 बीघा खेत होने के बावजूद 2 सप्ताह से समिति के चक्कर लगाने पर भी खाद नहीं मिला। कौरई के सुखवीर सिंह ने बताया कि 11 बीघा खेत की बुवाई खाद के अभाव में पिछड़ रही है। जाजऊ के राजेंद्र सिंह ने चहेते लोगों को खाद देने का आरोप लगाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकांत डागुर ने 1350 रुपये के कट्टे पर 1360 रुपये वसूलने की शिकायत की। खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों की सूचना पर विधायक चौधरी बाबूलाल दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे और जिलाधिकारी से फोन पर बात की। किसान नेता दिलीप सिंह ने बताया कि कालाबाजारी की निष्पक्ष जांच की जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। हंगामा करने वालों में गंगाराम माहौर, बाबूलाल वाल्मीकि सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन



डीएम ने एडीसीओ और एडीओ को सौंपी जांच

विधायक के जानकारी दिए जाने पर डीएम ने जांच के लिए एडीसीओ अरविंद चौहान और एडीओ जितेंद्र जैन को भेजा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। खाद की कालाबाजारी करने वालों और बिचौलियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। समिति सभापति हुकम सिंह ने बताया कि टेंपो में 8 किसानों के 40 कट्टे थे। ये कट्टे पृथ्वीपुरा के किसानों के बताए गए हैं। किरावली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच एडीसीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन



हंगामे के बाद 25 कट्टे वितरित किए गए, लेकिन सर्वर डाउन होने से पॉश मशीन बंद हो गई। जल्द अतिरिक्त खाद मंगाकर 2 से 3 दिन में वितरण कराया जाएगा। - अरविंद चौहान, एडीसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed