फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers can earn more profit from natural farming

Agra News: प्राकृतिक खेती से किसान कमा सकते हैं अधिक मुनाफा

Mon, 07 Aug 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers can earn more profit from natural farming
प्राकृतिक खेती से किसान कमा सकते हैं अधिक मुनाफा
विज्ञापन

-कृषि विभाग ने 215 गांवों में किसान पाठशाला का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने और आधुनिक खेती के बारे में जानकारी देने के लिए सोमवार से किसान पाठशालाओं का आयोजन शुरू हो गया। पहले दिन जिले की 215 ग्राम पंचायतों में पाठशाला का आयोजन किसानों को जागरूक किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जानकारी दी।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि खरीफ अभियान के तहत किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी देने के साथ ही रासायनिक खेती से जैविक खेती की ओर ले जाना है। इसके साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में भी किसानों को जानकारी दी जा रही है। वर्तमान में किसान धान की फसल की रोपाई कर रहे हैं। ऐसे में धान की फसल में उर्वरक की आवश्यकता, जल प्रबंधन, रोग और उनके उपचार के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को 215 ग्राम पंचायतों में आयोजित किसान पाठशाला 1564 किसानों ने प्रतिभाग किया। इसमें कृषि विभाग के अलावा अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भी शामिल होकर पशुपाल, औद्यानिक फसलों की खेती आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान में उर्वरक और जल प्रबंधन के बारे में किसानों को समझाया गया। उद्यान विभाग और पशुपालन विभाग की योजनाएं भी किसानों को बताई गईं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पंजीकरण की कमियों को भी पाठशाला में दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed