फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers blocked the road due to non-receipt of DAP

डीएपी न मिलने पर किसानों ने रास्ता जाम किया

Tue, 09 Nov 2021 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the road due to non-receipt of DAP
अकोला। कस्बे में डीएपी न मिलने पर आक्रोशित किसानों ने आगरा-जगनेर मार्ग पर सुबह आठ बजे जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ कागारौल नीरज मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और किसानों को समझाबुझाकर जाम को खुलवाया। करीब तीन घंटे तक लगे जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

जाम खुलने के बाद किसानों ने क्षेत्रीय सहकारी समिति अकोला पर हंगामा करना शुरू कर दिया। समिति के सचिव महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पास 400 कट्टे खाद उपलब्ध है। किसानों की संख्या को देखकर एक एक कट्टा ही दिया जा सकता है जबकि किसानों का कहना है एक कट्टे से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन

इसके बाद सहायक विकास अधिकारी सहकारिता कौशलेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार सदर ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों को समझा-बुझाकर एक-एक डीएपी का कट्टा लेने को राजी कर लिया। मंगलवार को दो ट्रक खाद और मंगवाकर कल पुन: उन्हें खाद बांटी जाएगी इस मौके पर किसान नेता सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह प्रधान, रामवीर सिंह, वीरपाल सिंह, दिलीप सिंह, शिवराम सिंह, उल्फत सिंह, लाल सिंह रणधीर सिंह, महेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पिढौरा के गांव राटोटी स्थित साधन सहकारी समिति पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे से डीएपी का वितरण किया गया। सचिव राघवेंद्र सिंह ने लाइन लगवाकर डीएपी देना शुरू किया। इस दौरान पीछे लगे लोगों ने हंगामा कर दिया। इन किसानों का आरोप था कि आगे लाइन में लगे किसानों को सचिव ज्यादा डीएपी दे रहा है। जिससे हमारा नंबर आने से पहले ही डीएपी खत्म हो जाएगी। किसानों ने सचिव के साथ अभद्रता कर दी। इस दौरान करीब दो घंटे तक वितरण का कार्य रुका रहा।
पिढौरा पुलिस ने थाने से अतिरिक्त फोर्स मंगाकर डीएपी का वितरण करवाया। थानाध्यक्ष पिढौरा प्रभूदयाल सिंह ने बताया कि किसानों ने हंगामा किया। जिससे डीएपी बंटना बंद हो गई। तब पुलिस ने कड़ाई से डीएपी बंटवाई।
वहीं, डीएम ने वास बोडिया में सहकारी समिति केंद्र का निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। चार पांच दिनों में सभी केंद्रों पर भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध होगी। इरादतनगर, कुर्राचित्तरपुर, ककुआ, तेहरा समितियों पर खाद की किल्लत होने से किसान परेशान है।

उधर, सोमवार को इरादत नगर में खाद की कमी से परेशान किसानों ने हंगामा करते हुए रोड पर जाम लगा दिया। जिसके चलते सैया-शमसाबाद मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। किसान नेता मोहन सिंह चाहर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भारत सिंह ने शासन से खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed