फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers are worried due to non-availability of DAP

Agra News: डीएपी न मिलने से किसान हैं परेशान

Mon, 10 Nov 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers are worried due to non-availability of DAP
फोटो21सोरोंजी के गांव उकुर्री में बैठक करते भाकियू अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ता। स्रोत:विज्ञ
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन की बैठक सोरोंजी के गांव उकुर्री में सोमवार को आयोजित की गई। इसमें सहकारी समिति पर डीएपी न मिलने से किसानों को हो रही दिक्कतों पर चर्चा की गई। वहीं सरकारी क्रय केंद्रों पर धान, बाजरा और मक्का की खरीद न होने पर किसानों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि जिले में डीएपी खाद की भारी कमी है। सहकारी समिति पर किसान सुबह से पहुंच जाते है। एक बोरी डीएपी के लिए उन्हें घंटों खड़ा रहना पड़ता है। इसके अलावा सरकारी केंद्र पर धान, बाजरा और मक्का को बेचने में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। विद्युत आपूर्ति से किसान परेशान हैं। निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। बताया कि जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। समस्याओं से संबंधित मांग पत्र तैयार करके उन्हें सौंपा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता भगवान दास और संयोजन विमल कुमार व मुकेश कुमार ने किया। बैठक में गांव अध्यक्ष महाराजपुर में श्यामलाल को बनाया गया। सोरोंजी नगर अध्यक्ष रविकांत प्रजापति चुना गया। इस दौरान दुर्गेश कुमार, लक्ष्मण यादव, पप्पू भाई, हिमांशु, हरदयाल, पूरन मास्टर, पप्पू, रामकिशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed