फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers are worried about fertilizers and seeds

Agra News: खाद, बीज के लिए किसान हो रहे परेशान

Fri, 10 Nov 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers are worried about fertilizers and seeds
खाद, बीज के लिए किसान हो रहे परेशान
विज्ञापन

- शिकायतों के बाद अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान




संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक देवी रोड स्थित शिविर कार्यालय पर हुई। प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि खाद और बीज के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। खेतों की सिंचाई के लिए किसानों को समय से बिजली नहीं मिल पा रही है। शिकायतों के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

प्रदेश सचिव ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए तमाम दावे करती है। सरकार लाभकारी योजनाएं बनाती हैं। योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पाता है। आज बाजार में खाद और बीज की कालाबाजारी हो रही है। किसानों को महंगे दामों पर खाद और बीज बाजार में मिल रहा है। देहात में समय से बिजली नहीं मिल रही है। अन्नदाता किसान एक नहीं कई समस्याओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि समस्याओं के लिए किसान यूनियन कई बार ज्ञापन दे चुकी है। बिजली चोरी के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बकाया जमा करने के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसान यूनियन आंदोलन करेगी। योगेंद्र प्रसाद दुबे, ओमवीर यादव, राजा ठाकुर, ओमप्रताप दीक्षित, दलवीर राजपूत, राधेश्याम शाक्य, अजय वर्मा, नरेंद्र वर्मा, बेंचेलाल शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed